अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Business

तमिलनाडु के 5 शहरों में घबराहट की वजह से सामन के लिए बाज़ार में जुटी लोगो की भीड़

तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को राज्य के 5 बड़े शहरों में तीव्र लॉक डाउन का ऐलान किया जिसमे तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई, मदुरई एवं कोयम्बटूर शामिल है। इस ऐलान के बाद इन 5 राज्यों में घबराहट में घर के जरुरी सामन इक्कठा करने के लिए लोगो की बाज़ार में भीड़ लग गयी। ऐसे हालत को मद्देनज़र रखते हुए तमिलनाडु के मु

तमिलनाडु के 5 शहरों में घबराहट की वजह से सामन के लिए बाज़ार में जुटी लोगो की भीड़

Article Advertisement

तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को राज्य के 5 बड़े शहरों में तीव्र लॉक डाउन का ऐलान किया जिसमे तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई, मदुरई एवं कोयम्बटूर शामिल है। इस ऐलान के बाद इन 5 राज्यों में घबराहट में घर के जरुरी सामन इक्कठा करने के लिए लोगो की बाज़ार में भीड़ लग गयी। ऐसे हालत को मद्देनज़र रखते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने आज सुबह कहा की सब्जियों एवं किराना दुकाने सुबह के 6 बजे से लेकर शाम के 3 बजे तक खुले रहेंगे इसीलिए लोगो को घबराने की जरुरत नहीं है। तमिलनाडु सरकार ने दो छोटे शहर सलेम और तिरुपुर 3 दिन तक के लिए बंद करने का ऐलान किया है। इस दौरान जो किराना एवं निजी प्रतिष्ठान को पहले सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक खुले रहने की इज़ाज़त थी, उसपर अभी रोक लगा दी गयी है। सरकार ने निर्देश जारी करते हुए कहा की बस ठेले पर सब्जियां को बेचने एवं जो रेस्तरां घर पे खाने पहुंचाएंगे उन्हें ही खुले रहने की इज़ाज़त दी जाएगी। हॉस्पिटल के अंदर के दवाई के दुकान एवं बाजार में दवाई के दुकानों के खुलने पर कोई रोक नहीं है। सरकार ने ये भी ऐलान किया है की लॉक डाउन के दौरान पूरे शहर में दो बार कीटाणुशोधन के कार्य को चलाएगी जिसमे उन क्षेत्र पर ज़्यादा ध्यान दिया जाएगा जहाँ कोरोना वायरस के अत्याधिक केस है। राज्य सरकार ने ये भी कहा की राज्य में एटीएम सुविधा हर समय खुली रहेगी एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अम्मा कैंटीन भी खुली रहेंगे। तमिलनाडु सरकार ने ऐसा कड़ा कदम कोरोना महामारी को रोकने के लिए उठाया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 3 मई तक के देशव्यापी लॉक डाउन की घोषणा पहले ही कर चुकी है, हालांकि केंद्र सरकार ने ये भी कहा है की अगर किसी राज्य को लगता है की लॉक डाउन में थोड़ी ढील दी जा सकती है तो वो ऐसा कर सकते है बशर्ते कोरोना वायरस के केस बहुत कम होने चाहिए एवं सोशल डिस्टन्सिंग का पालन होना चाहिए और राज्य को हर वो एहतियात बरतनी पड़ेगी जिससे कोरोना वायरस के दूसरे बार के फैलाव से बचा जा सके।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read