पंजाब में सत्ता में आने पर सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क व बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा: केजरीवाल लुधियाना(पंजाब), 30 सितंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है, तो वह राज्य में सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क और बेहतर इलाज उपलब्ध कराएगी।
पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज मैं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित गारंटी देने आया हूं।’’ उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं से संबंधित ‘‘छह गारंटी’’ दी और वादा किया कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आयी तो इन्हें लागू किया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा, ‘‘पंजाब में सरकारी अस्पतालों में हालात इतने खराब है कि लोगों को मजबूरन निजी अस्पताल जाना पड़ता है और निजी अस्पतालों में लूट है।
राज्य में सरकारी अस्पतालों में लोग दवाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता और बेहतर उपकरण से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
हमने दिल्ली में सरकारी अस्पतालों की सूरत बदल दी।
मैं (पंजाब में आप के सत्ता में आने की स्थिति में) नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए छह गारंटी दे रहा हूं ।’’ उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, जो निजी अस्पतालों के समान होगा।
सभी दवाएं, जांच और ऑपरेशन नि:शुल्क होंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘भले ही ऑपरेशन का खर्च 10-15 लाख रुपये हो, वह भी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क होगा।
पंजाब में प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा जिसमें उस व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधित सभी सूचना होगी।
बेहतर इलाज देना हमारी जिम्मेदारी होगी।
सभी आंकड़ें ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे।’’ केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तरह पंजाब में ‘‘पिंड क्लिनिक’’ खोले जाएंगे।
ऐसे 16,000 क्लिनिक खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपकरण मुहैया कराए जाएंगे और बड़े चिकित्सा केंद्र खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप सत्ता में आती है तो सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च हमारी (पार्टी की) सरकार वहन करेगी।’’
Article Advertisement
Crime
पंजाब में सत्ता में आने पर सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क व बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा: केजरीवाल
पंजाब में सत्ता में आने पर सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क व बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा: केजरीवाल लुधियाना(पंजाब), 30 सितंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
