अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Business

पंजाब चुनावः मोदी ने आप को निशाने पर लिया, कांग्रेस की ‘फोटोकॉपी’ बताया

पंजाब चुनावः मोदी ने आप को निशाने पर लिया, कांग्रेस की ‘फोटोकॉपी’ बताया 16 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के पठानकोट में आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उसे कांग्रेस की ‘‘फोटोकॉपी’’ (प्रति) बताया। पठानकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य

पंजाब चुनावः मोदी ने आप को निशाने पर लिया, कांग्रेस की ‘फोटोकॉपी’ बताया

Article Advertisement

पंजाब चुनावः मोदी ने आप को निशाने पर लिया, कांग्रेस की ‘फोटोकॉपी’ बताया 16 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के पठानकोट में आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उसे कांग्रेस की ‘‘फोटोकॉपी’’ (प्रति) बताया।

Article Advertisement

पठानकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य में अगर भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन सत्ता में आता है, तो पांच साल में कृषि, व्यापार और उद्योग को लाभ देने वाला बनाया जाएगा। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। मोदी ने कहा, "मुझे आपकी सेवा करने के लिए पांच साल दीजिए। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि कृषि, व्यापार और उद्योग को लाभदायक बनाया जाएगा।" राजनीतिक विरोधियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "हम पंजाब को पंजाबियत के नजरिए से देखते हैं जो हमारी प्राथमिकता है। विरोधी पंजाब को राजनीतिक चश्मे से देखते हैं। " संत रविदास का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार संत के आदर्शों का अनुसरण करती है और उनकी सरकार के लिए गरीबों का कल्याण हर चीज़ से ऊपर है। प्रधानमंत्री रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली के करोल बाग इलाके में श्री गुरू रविदास विश्राम धाम मंदिर में दर्शन करने के बाद यहां एक रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा, "आज संत रविदास जयंती है। यहां आने से पहले मैं (दिल्ली में) रविदास विश्राम मंदिर गया था और मैंने उनका आशीर्वाद लिया। "

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read