BJP नेता हारी, 4 समर्थकों ने सुसाइड की; पंकजा मुंडे मृतकों के परिजनों से मिलकर फूट-फूट कर रोईं भाजपा नेता पंकजा मुंडे की चुनावी हार से उनके समर्थकों को इतना झटका लगा कि 4 समर्थकों के खुदकुशी कर ली।
वे मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंची तो फूट-फूट कर रोने लगीं।
उनका वीडियो सामने आया है।
महाराष्ट्र की भाजपा नेता पंकजा मुंडे लोकसभा चुनाव 2024 हार गईं।
इससे उनके समर्थक इतने निराश हुए कि उन्होंने जान दे दी।
चुनाव परिणाम आने बाद अब तक 4 समर्थक सुसाइड कर चुके हैं।
बीते दिन भी उनके एक समर्थक ने खुदकुशी कर ली, जबकि पंकजा मुंडे ने वीडियो जारी करके इस तरह के कदम न उठाने की अपील अपने समर्थकों से की थी, बावजूद इसके समर्थक ने सुसाइड कर ली।
भाजपा नेता को जब इस बारे में पता चला तो वे मृतक के परिजनों से मिलने पहुंची।
इस दौरान माहौल गमगीन देखकर वे खुद भी फूट-फूट कर रोने लगीं।
उनके रोने का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मृतक से परिजनों से घिरी नजर आ रही हैं।
मृतकों को परिजनों से मिलने आई थीं पंकजा पंकजा मुंडे ने महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
कांटे की लड़ाई में पंकजा मुंडे शरद गुट के बजरंग सोनवणे से 6 हजार वोटों से हार गईं।
पंकजा की हार उनके समर्थक बर्दाश्त नही कर पा रहे हैं।
रविवार को पंकजा मुंडे ने बीड जिले में एक मृतक के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देकर निकली ही थीं कि गणेश बड़े ने शिरूर कसार में खेत मे जाकर फांसी लगा ली।
इससे पहले 7 जून को लातूर के रहने वाले सचिन मुंडे ने आत्महत्या की थी।
9 जून को पांडुरंग सोनवणे ने बीड के अम्बाजोगई में सुसाइड नोट लिख जीवनलीला समाप्त की थी।
10 जून को पोपट वायभसे ने बीड के आष्टी गांव में जान दे दी थी।
इन्हीं तीनों मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए पंकजा मुंडे पहुंची थीं।
पंकजा की अपील के बावजूद नहीं रुका सिलसिला पांडुरंग सोनवणे ने सुसाइड नोट में पंकजा मुंडे की हार से निराश होकर सुसाइड करने की बात लिखी थी।
इससे पंकजा मुंडे को झटका लगा और उन्होंने एक वीडियो जारी करके समर्थकों से अपील की थी कि कोई भी अपनी जान न दे।
स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे हो या मैं खुद, हमने कभी भी राजनीति के लिए लोगों और अपने समाज का इस्तेमाल नहीं किया है।
लोगों के खुदकुशी करने ने मुझे झटका लगा है।
उन्होंने अपील की कि खुदकुशी जैसे कदम न उठाएं।
राजनीति में हार जीत लगी रहती है।
इंदिरा गांधी भी चुनाव हारीं थी।
मेरी सभी से अपील है कि कोई भी खुदकुशी न करें।
हम मिलकर फिर से मेहनत करेंगे और अगला चुनाव बहुमत से जीतेंगे।
हमारी जीत निश्चित है, आज नहीं तो कल।
Article Advertisement
Crime
BJP नेता हारी, 4 समर्थकों ने सुसाइड की; पंकजा मुंडे मृतकों के परिजनों से मिलकर फूट-फूट कर रोईं
BJP नेता हारी, 4 समर्थकों ने सुसाइड की; पंकजा मुंडे मृतकों के परिजनों से मिलकर फूट-फूट कर रोईं भाजपा नेता पंकजा मुंडे की चुनावी हार से उनके समर्थकों को इतना झटका लगा कि 4 समर्थकों के खुदकुशी कर ली। वे मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंची तो फूट-फूट कर रोने लगीं। उनका वीडियो सामने आया है। महाराष्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
