BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
India

तेंदुए के हमले में युवक की मौत

Published: 3/7/2021, 8:54:09 am175 viewsSeemanchal Live

तेंदुए के हमले में युवक की मौत पौडी, दो जुलाई (भाषा) उत्तराखंड में पौडी जिले के द्वारीखाल क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए ने हमला कर एक युवक को मार डाला। एक माह से भी कम समय में जिले में इस तरह की यह तीसरी घटना है। राजस्व अधिकारी कुंवर प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र के बांगी निवासी 28 वर्षीय पृथ्वी चंद पर

तेंदुए के हमले में युवक की मौत
तेंदुए के हमले में युवक की मौत पौडी, दो जुलाई (भाषा) उत्तराखंड में पौडी जिले के द्वारीखाल क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए ने हमला कर एक युवक को मार डाला। एक माह से भी कम समय में जिले में इस तरह की यह तीसरी घटना है। राजस्व अधिकारी कुंवर प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र के बांगी निवासी 28 वर्षीय पृथ्वी चंद पर तेंदुए ने बृहस्पतिवार को तब हमला कर दिया जब वह अपने मवेशियों को चराने के लिए खेतों में गया था। चंद जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तब ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। प्रकाश ने बताया कि युवक का शव देर रात बरामद हुआ। गढ़वाल रेंज के प्रभागीय वन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को 50,000 रुपये का मुआवजा तत्काल दे दिया गया है जबकि पोस्टमार्टम के बाद बाकी राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा। पौडी जिले में 22 दिन के भीतर इस प्रकार की यह तीसरी वारदात है। 10 जून को पोखडा क्षेत्र के डाबरा गांव में तेंदुए ने 55 वर्षीय महिला को मार डाला था जबकि 22 जून को बीरोंखाल के भैंसोडा गांव में एक युवक को भी तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read