अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

तेंदुए के हमले में चार साल की बच्ची की मौत

तेंदुए के हमले में चार साल की बच्ची की मौत कोटद्वार (उत्तराखंड), 11 अप्रैल (भाषा) पौड़ी जिले में एक आदमखोर तेंदुए के हमले में चार साल की बच्ची की मौत हो गयी है। घटना दुगड्डा ब्लॉक में दुगड्डा बाजार से लगभग आधा किलोमीटर दूर गोदी बड़ी गांव में हुई जहां तेंदुए ने अन्य बच्चों के साथ खेल रही बच्ची पर हमला

तेंदुए के हमले में चार साल की बच्ची की मौत

Article Advertisement

तेंदुए के हमले में चार साल की बच्ची की मौत कोटद्वार (उत्तराखंड), 11 अप्रैल (भाषा) पौड़ी जिले में एक आदमखोर तेंदुए के हमले में चार साल की बच्ची की मौत हो गयी है। घटना दुगड्डा ब्लॉक में दुगड्डा बाजार से लगभग आधा किलोमीटर दूर गोदी बड़ी गांव में हुई जहां तेंदुए ने अन्य बच्चों के साथ खेल रही बच्ची पर हमला कर दिया ।

Article Advertisement

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने गांव में गश्त शुरू कर दी है और तेंदुए को ट्रैक करने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं। लैंसडाउन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के रेंजर किशोर नौटियाल ने बताया कि चार वर्षीय आकांक्षा डबराल उर्फ माही शनिवार शाम साढे छह बजे गांव के निकट सड़क पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी जबकि उनके परिजन भी थोडी ही दूरी पर थे । घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक आकांक्षा पर झपट्टा मारा और उसे खींचते हुए लगभग 200 मीटर अंदर झाड़ियों में ले गया । परिजनों के पीछा करने पर तेंदुआ उसे छोड़ गया । गंभीर रूप से घायल बालिका को परिजन अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गयी । लैंसडाउन के प्रभागीय वन अधिकारी दीपक सिंह ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ पिंजरा लगाने के आदेश दिए हैं । उन्होंने कहा कि परिजनों को निर्धारित राहत राशि दी जा रही है ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read