भागलपुर में PM मोदी की रैली से पहले कटिहार-पूर्णिया में क्यों मचा बवाल?
पप्पू यादव ने दी जनयुद्ध छेड़ने की चेतावनी Pappu Yadav: भागलपुर में पीएम मोदी की जनसभा से पहले सोमवार को कटिहार और पूर्णिया बंद है. यह बंद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में मखाना बोर्ड बनाने को लेकर बुलाई. Pappu Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर दौरे से पहले सोमवार को सीमांचल-कोसी इलाके में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कटिहार और पूर्णिया में बंद का आह्वान किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे. पप्पू यादव का विरोध प्रदर्शन पूर्णिया में मखाना बोर्ड के गठन की मांग को लेकर है. उनका कहना है कि सीमांचल-कोसी इलाके की उपेक्षा अब बंद होनी चाहिए और सरकार को यहां के हक के लिए ठोस कदम उठाने होंगे. कटिहार-पूर्णिया बंद सांसद पप्पू यादव ने कहा, ‘सीमांचल-कोसी की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पूर्वोत्तर का प्रवेशद्वार और देश का महत्वपूर्ण क्षेत्र सीमांचल-कोसी की लगातार उपेक्षा की गई है. कटिहार-पूर्णिया बंद हमारे अधिकारों की लड़ाई है, जिससे हम वर्षों से वंचित हैं. पूर्णिया-कटिहार मखाना उत्पादन में अग्रणी हैं, इसलिए इस क्षेत्र के व्यापार केंद्र पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना होनी चाहिए.’ पप्पू यादव ने इस बंद को सफल बनाने के लिए कटिहार और पूर्णिया की जनता का आभार जताया और कहा कि हम सब मिलकर अपना अधिकार लेकर रहेंगे. जनयुद्ध छेड़ने की चेतावनी इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पप्पू यादव ने लिखा था, ‘सीमांचल कोसी की हकमारी के खिलाफ आज कटिहार पूर्णिया बंद है. मखाना बोर्ड पर गंदी राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे. पीएम Look East का नारा देंगे और देश में पूर्वोत्तर का द्वार सबसे पिछड़ा क्षेत्र सीमांचल कोसी की उपेक्षा करेंगे तो हम जनयुद्ध छेड़ देंगे. जनता सड़कों पर उतर इंक़लाब लाएगी.’ क्या है पप्पू यादव की मांग इससे पहले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कटिहार में बयान जारी कर कहा था कि दरभंगा यानी मिथिला क्षेत्र में अब नाम मात्र का मखाना बचा है, जबकि जमीनी स्तर पर मखाना उत्पादन में कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज अव्वल हैं और इस आधार पर पूर्णिया में ही मखाना बोर्ड की स्थापना होनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तो पूर्वोत्तर भारत से रेल और सड़क संपर्क अनिश्चितकाल के लिए काट दिया जाएगा.
Article Advertisement
Business
भागलपुर में PM मोदी की रैली से पहले कटिहार-पूर्णिया में क्यों मचा बवाल? पप्पू यादव ने दी जनयुद्ध छेड़ने की चेतावनी
भागलपुर में PM मोदी की रैली से पहले कटिहार-पूर्णिया में क्यों मचा बवाल? पप्पू यादव ने दी जनयुद्ध छेड़ने की चेतावनी Pappu Yadav: भागलपुर में पीएम मोदी की जनसभा से पहले सोमवार को कटिहार और पूर्णिया बंद है. यह बंद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में मखाना बोर्ड बनाने को लेकर बुलाई. Pappu Yadav: प्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
