अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पप्पू यादव को किसने दी जान से मारने की धमकी? बिहार पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

पप्पू यादव को किसने दी जान से मारने की धमकी? बिहार पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार Pappu Yadav on Life Threat Calls: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राहत की सांस ली है। उन्हें धमकी देने वाला शख्स पकड़ा गया है। बिहार पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। Pappu Yadav on Life Threat Calls: लॉर

पप्पू यादव को किसने दी जान से मारने की धमकी? बिहार पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Article Advertisement

पप्पू यादव को किसने दी जान से मारने की धमकी? बिहार पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार Pappu Yadav on Life Threat Calls: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राहत की सांस ली है। उन्हें धमकी देने वाला शख्स पकड़ा गया है। बिहार पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

Article Advertisement

Pappu Yadav on Life Threat Calls: लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के मामले में बयान देने के बाद से पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव लगातार चर्चा में हैं। पप्पू यादव को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं अब बिहार पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पप्पू यादव को फोन पर धमकी देने वाले शख्स को बिहार पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी शख्स से जुड़ी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि इस गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने एक बार फिर चुप्पी तोड़ दी है।   ---विज्ञापन--- पप्पू यादव के घर की रेकी पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का कहना है कि बीती रात 11:30 बजे मेरे गांव खुर्दा में किसी अंजान शख्स ने रेकी की। रात 12 बजे तक वो मेरे घर के आस-पास घूम रहा है। परसों रात को मैं खुर्दा में ही था। मेरे कई दोस्तों से कहा गया कि आप पप्पू यादव को रोक लें, नहीं तो उन्हें मार देंगे। मैं पूर्णिया के एसपी और बिहार के प्रशासन को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने तुरंत एक्शन लिया।   पप्पू यादव ने दिया बयान पप्पू यादव का कहना है कि मुझे नहीं पता कि पकड़ा गया शख्स कौन है? वो कौन सी गैंग से ताल्लुक रकता है, लेकिन मुझे कई बार अलग-अलग नंबर से फोन और SMS आए हैं। एक मयंका नाम का शख्स अक्सर मलेशिया से फोन करता है। कहता है कि रास्ते से हट जाओ वरना जान से मार देंगे।   पप्पू यादव ने क्या कहा? पप्पू यादव ने कहा कि दो दिन पहले मेरे आवास मधेपुरा के खुर्दा में रेकी की गई है। मेरे साथ-साथ परिवार के लोगों को भी धमकी दी गई है। पप्पू यादव ने आरोपी की गिरफ्तारी पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि धमकी देने वाला शख्स सिरफिरा है या नहीं, उसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। हो सकता है कि वो कुछ छिपा रहा हो। मलेशिया और कनाडा से फोन आना भी आश्चर्य की बात है। 14 अक्टूबर से लगातार धमकी जी रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read