‘मैं हूं ना…’, पप्पू यादव ने सलमान खान को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
Pappu Yadav Statement Salman Khan : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग सुर्खियों में है।
बिश्नोई गैंग से सलमान खान को मिली धमकी के बाद पप्पू यादव भी खुलकर सामने आए।
इसे लेकर उन्होंने सलमान खान को फोन किया।
Pappu Yadav Statement Salman Khan : लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकी के बाद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के सपोर्ट में खुलकर सामने आए।
उनकी मुंबई में सलमान खान से मुलाकात नहीं हो पाई तो इसके बाद उन्होंने एक्टर को फोन किया और कहा- ‘मैं हूं ना’।
पप्पू यादव ने खुद इसकी जानकारी दी है।
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मुंबई से लौट रहा हूं।
शहर से दूर शूटिंग में व्यस्त होने के कारण बॉलीवुड एक्टर सलमान से मुलाकात नहीं हो पाई।
उन्हें भी आश्वस्त करना चाहता था मैं हूं ना।
उनसे फोन पर लंबी बात हुई।
वह निडर निर्भीक हैं, अपना काम और इंसानियत को पहली प्राथमिकता बताया।
हर परिस्थिति में मैं साथ हूं।
जीशान सिद्दीकी से मिले पप्पू यादव आपको बता दें कि मुंबई में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है।
इसे लेकर पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से मुलाकात की थी।
इसे लेकर उन्होंने कहा कि बिहार के मरहूम बेटे बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान से मिला।
मैं हर परिस्थिति में उनके परिवार के साथ हूं।
बाबा और उनके परिजनों को जल्द न्याय मिले, उनके हत्यारों और साजिशकर्ताओं का खात्मा हो, कानून संविधान से ऊपर कोई नहीं।
लॉरेंस बिश्वोई को दे चुके हैं धमकी इससे पहले सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को धमकी दी थी।
उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई टो टके का अपराधी है।
अगर सरकार इजाजत दे तो इस गैंग का नेटवर्क 24 घंटे के अंदर खत्म कर दूंगा।
साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
Article Advertisement
Entertainment
‘मैं हूं ना…’, पप्पू यादव ने सलमान खान को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
‘मैं हूं ना…’, पप्पू यादव ने सलमान खान को किया फोन, जानें क्या हुई बात? Pappu Yadav Statement Salman Khan : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग सुर्खियों में है। बिश्नोई गैंग से सलमान खान को मिली धमकी के बाद पप्पू यादव भी खुलकर सामने आए। इसे लेकर उन्होंने सलमान खान को फोन क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया अपडेट, पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड के सहयोगी को पकड़ा

Entertainment
‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, यश ने फैंस से कहा- VFX में कमी ढूंढने के बजाय फिल्म को सपोर्ट करें

Entertainment
दुर्गा पूजा के रंग में रंगा बॉलीवुड, काजोल ने परिवार के साथ मनाया उत्सव

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
