Pappu Yadav ने क्या खुद रची धमकी की साजिश?
पुलिस के दावे पर क्या बोले पूर्णिया सांसद Pappu Yadav Threat Case Update: पूर्णिया सांसद उर्फ पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली जान मारने वाली धमाकी के मामले एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Crime
Pappu Yadav ने क्या खुद रची धमकी की साजिश? पुलिस के दावे पर क्या बोले पूर्णिया सांसद
Pappu Yadav ने क्या खुद रची धमकी की साजिश? पुलिस के दावे पर क्या बोले पूर्णिया सांसद Pappu Yadav Threat Case Update: पूर्णिया सांसद उर्फ पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली जान मारने वाली धमाकी के मामले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमें पुलिस ने काफी बड़े दावे किए हैं। Pappu Yadav Threat C

Article Advertisement
Article Advertisement
जिसमें पुलिस ने काफी बड़े दावे किए हैं।
Pappu Yadav Threat Case Update: बिहार के पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की तरफ से कथित तौर पर मिली धमकी को लेकर सुर्खियों में हैं।
इस मामले में मंगलवार को बिहार पुलिस ने राम बाबू यादव नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
जिसके बाद पुलिस ने बताया कि सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उनके सहयोगियों ने यह प्लान बनाया था।
अब पप्पू यादव ने पुलिस के इस दावे का खंडन किया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि माननीय सीएम नीतीश कुमार, आपकी पुलिस मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है।
पप्पू यादव ने खुद रची धमकी की साजिश पप्पू यादव को मिली धमकी के मामले की जांच कर रहे पूर्णिया के SP कार्तिकेय शर्मा ने उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि पप्पू यादव को बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी दी गई है।
SP कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, सांसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उनके सहयोगियों ने यह योजना बनाई थी।
आरोपी को भोजपुर से हिरासत में लिया गया है।
इसके साथ ही पुलिस ने पप्पू यादव को कथित तौर पर धमकी देने में इस्तेमाल किए गए दो वीडियो भी जब्त किए हैं।
पुलिस के दावे पर क्या बोले पप्पू यादव अब पप्पू यादव ने पुलिस के दावे को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में वैसा व्यवहार कर रही है, जो दिवंगत कांग्रेस MLA हेमंत शाही को गोली लगने पर तत्कालीन सरकार और प्रशासन ने किया था।
पप्पू यादव ने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि माननीय सीएम नीतीश कुमार, आपकी पुलिस मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है।
बिहार पुलिस इस समय वैसा व्यवहार कर रही है, जैसा दिवंगत कांग्रेस MLA हेमंत शाही की गोली लगने से मौत होने पर तत्कालीन सरकार ने किया था।
उस समय हेमंत शाही पर घायल होने का नाटक करने का आरोप लगाया गया था।
बाद में इलाज के दौरान हेमंत शाही की मौत हो गई थी।
वही सब कुछ अब फिर से हो रहा है।
पुलिस का खुलासा पुलिस अधिकारी ने रिपोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि आरोपी ने पुलिस को जो कुछ भी बताया है, उसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस पर अभी जांच की जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि सांसद के सहयोगियों ने उससे संपर्क किया था।
उसे बताया गया था कि सांसद की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किसी तरह की धमकी देना जरूरी है।
उसे इसके लिए तैयार रहने को कहा गया था।
पुलिस ने आगे कहा कि आरोपी ने उन्हें यह भी बताया कि पैसे का लालच दिया गया था और कहा गया था कि भविष्य में उसे राजनीतिक नेता बनाया जाएगा।
धमकियों को वीडियो में फिल्माया गया था।
उसने एक वीडियो भेजा था।
हमने दोनों वीडियो बरामद कर लिए हैं और उनकी जांच कर रहे हैं।
जबकि आरोपी को वीडियो बनाने से पहले 2,000 रुपये दिए गए थे।
उससे कहा गया था कि वह बाद में 2 लाख रुपये भेजेगा।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
