Paris Olympics 2024 में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?
यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट Paris Olympics 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा।
भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
वहीं, शूटिंग की स्पर्धा में भारत के 2 और निशानेबाजों ने फाइनल में प्रवेश कर पदक की उम्मीद जगा दी है।
शूटिंग के अलावा भारत ने दूसरे दिन बैडमिंटन, रोइंग और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भी बढ़त हासिल की।
Paris Olympics 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा।
भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने शूटिंग की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
शूटिंग की स्पर्धा में ओलंपिक में पदक जीतने वाली वह भारत की पहली महिला निशानेबाज बन चुकी हैं।
मनु भाकर ने ये पदक शूटिंग की 10 मीटर एयर पिस्टल की स्पर्धा में जीता।
इस पदक के साथ ही पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत का खाता खुला।
इसके अलावा दूसरे दिन शूटिंग में रमिता जिंदल ने भी शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई है।
आज उनसे भी भारत को पदक की उम्मीद है।
आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारत का सभी खेलों में प्रदर्शन कैसा रहा।
शूटिंग पेरिस ओलंपिक में भारत को निशानेबाजों से जैसी उम्मीद थी, वैसा ही प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है।
महिला निशानेबाज मनु भाकर ने इस खेल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का पेरिस ओलंपिक में खाता खोला।
मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग की स्पर्धा में यह पदक जीतने में सफल रहीं।
इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में दूसरे दिन भारत की एक और महिला निशानेबाज रमिता जिंदल ने इतिहास रचते हुए फाइनल में जगह बनाई।
रमिता जिंदल ने 10 मीटर एयर राइफल वर्ग की स्पर्धा में फाइनल तक का सफर तय किया है।
उनका फाइनल मैच आज दोपहर 1 बजे खेला जाएगा।
इसी इवेंट में भारत की एक और महिला निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन भी थीं, जो फाइनल तक नहीं पहुंच सकी और क्वालीफिकेशन राउंड से ही बाहर हो गईं।
शूटिंग में भारत के अर्जुन बाबुता ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है।
अर्जुन बाबुता भी भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत सकते हैं।
उनका फाइनल मैच आज शाम साढ़े 3 बजे खेला जाएगा।
अर्जुन 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
इसी इवेंट में संदीप सिंह भी थे, लेकिन वह क्वालीफिकेशन राउंड से बाहर हो गए हैं।
रोइंग रोइंग की स्पर्धा में रोवर बलराज पंवार ने धमाका करते हुए रेपचेज वर्ग में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बलराज पंवार भारत के लिए रोइंग में मेडल जीत सकते हैं।
इससे पहले वह अलग इवेंट में चौथे स्थान पर रहे थे और पदक जीतने से मामूली अंतर से चूक गए थे।
बलराज पंवार रेपरेज वर्ग में मेडल जीतने के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।
बैडमिंटन बैडमिंटन में भारत की दिग्गज शटलर और 2 बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिन्धु ने लाजवाब शुरुआत की है।
उन्होंने पहले राउंड में मालदीव की फातिमा नब्बाहा को आसानी से हरा दिया।
पीवी सिन्धु ने अपने पहले मुकाबले में सीधे सेटों में 2-0 से जीत दर्ज कर की।
वहीं, बैडमिंटन सिंगल्स में एचएस प्रणॉय ने भी अपना पहला मैच 2-0 से जीत लिया।
उन्होंने जर्मनी के फेबियन रोथ को हराया।
टेबल टेनिस टेबल टेनिस में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया।
भारतीय एथलीट श्रीजा अकुला ने स्वीडन की क्रिस्टियन कार्लबर्ग को हराकर राउंड-32 में जगह बनाई।
टेबिल टेनिस में ही मनिका बत्रा ने भी ग्रेट ब्रिटेन की एना हर्षे को हराते हुए राउंड-32 में प्रवेश किया।
हालांकि, टेबल टेनिस के मेंस सिंगल्स में भारत के स्टार खिलाड़ी शरथ कमल स्लोवेनिया के डेनी कोजुल से हारकर ग्रुप राउंड से बाहर हो गए हैं।
तैराकी तैराकी में भारत को निराशा हाथ लगी है।
श्रीहरी नटराज 100 मीटर बैकस्टोक में हारकर बाहर हो गए।
उन्होंने ओवरऑल 33वीं रैंक हासिल की।
वहीं, 14 साल की धिनिधि देशिंगु भी पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गईं।
उन्हें 23वीं रैंक मिली।
तीरंदाजी भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और भजन कौर ने आर्चरी महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन टीम को नीदरलैंड से 6-0 से हार का सामना करना पड़ा।
मुक्केबाजी मुक्केबाजी में भारत के लिए निखत जरीन ने शानदार शुरुआत की है।
निखत जरीन ने पहली बाउट में जीत हासिल की।
उन्होंने 50 किलोग्राम महिला वर्ग की कैटेगरी में 5-0 से जीत दर्ज की और जर्मन मुक्केबाज को हराया।
टेनिस टेनिस में भारत के लिए बुरा दिन रहा।
भारत के सुमित नागल को पहले राउंड में फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट ने 2-1 के अंतर से हरा दिया।
Article Advertisement
India
Paris Olympics 2024 में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट
Paris Olympics 2024 में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट Paris Olympics 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, शूटिंग की स्पर्धा में भारत के 2 और निशानेबाजों ने फाइनल में प्रवेश कर पदक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
