अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

दिनदहाड़े मर्डर से पटना पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल

दिनदहाड़े मर्डर (Murder) की वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक से मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. पटना. इंडिगो स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के बाद एक बार फिर से अपराधियों ने पटना पुलि

दिनदहाड़े मर्डर से पटना पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल

Article Advertisement

दिनदहाड़े मर्डर (Murder) की वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक से मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. पटना. इंडिगो स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के बाद एक बार फिर से अपराधियों ने पटना पुलिस को खुली चुनौती दी है. बेलगाम अपराधियों ने पटना में सरेआम मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने पटना पुलिस के इकबाल को ताक पर रखते हुए दिनदहाड़े वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना पटना के नौबतपुर थाना इलाके की है. बताया जाता है कि मुंशी दानापुर कोर्ट जा रहे थे तभी नौबतपुर के नगवा मोड़ के पास अपराधियों ने मुंशी को घेर कर गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मारने के बाद अपराधी बाइक से हथियार लहराते फरार हो गए. मृतक मुंशी की पहचान नौबतपुर के नारायणपुर निवासी बालेश्वर पाठक के रूप में हुई है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मर्डर की वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक से मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा source network18 बता दें कि गत 12 जनवरी को पटना के पुनाइचक में इंडिगो मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या हो जाने के बाद से ही पटना पुलिस की चौकसी सवालों के घेरे में है. हालांकि इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सक्रियता दिखाई है. बावजूद इसके पटना में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read