पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़े गए 10 लड़के-लड़कियां बिहार की पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गेस्ट हॉउस में चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने 5 लड़कियों समेत 10 लोगों को गेस्ट हॉउस से पकड़ा. 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं, युवतियों को पुलिस ने छोड़ दिया है. मामला पटना के फुलवारीशरीफ इलाके का है. यहां वृंदावन कॉलोनी रोड नंबर-2 के बने एक गेस्ट हॉउस में सेक्स रैकेट चल रहा था. यह भी जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने इन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के अतिथि गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है. पुलिस को मिला आपत्तिजनक सामान यह भी जानकारी मिल रही है कि यहां से पुलिस को कई पैकेट कंडोम और शराब की बोतलें मिली हैं. रेड के दौरान गेस्ट हॉउस के सभी कमरों की चैकिंग की गई. इस दौरान पुलिस ने एक कमरे से एक कपल को भी पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पकड़े गए लोगों के नाम रंजीत, विकास, रौकी, बंटी, मुन्ना और ऋषभ है. पुलिन ने गेस्ट हॉउस के मैनेजर को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मालिक फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. जिस गेस्ट हॉउस में जिस्मफरोशी का ये धंधा चल रहा था, उसके मालिक का नाम मिथिलेश महतो बताया जा रहा है. चौंकाने वाला खुलासा पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वृंदावन कॉलोनी रोड नंबर-2 पर एक गेस्ट हॉउस में सेक्स रैकेट के चलने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम का एक सदस्य वहां बोगस ग्राहक बनकर पहुंचा. जिसके बाद सूचना सही पाए जाने पर पुलिस ने दबिश दी. पुलिस ने कमरों से लोगों को निकालकर पूछताछ की और मामले का खुलासा हुआ. वहीं, पुलिस की पूछताछ में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक लड़की ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे जबरदस्ती इस धंधे में धकेला गया है. उसकी मां का एम्स में इलाज जारी है. उसकी मां के इलाज के लिए पहले रुपये उधार दिए गए और रुपये समय पर नहीं लौटाने के बाद उसे इस काम में धकेला गया है. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यहां शराब कहां से आई.
Crime
पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़े गए 10 लड़के-लड़कियां
पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़े गए 10 लड़के-लड़कियां बिहार की पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गेस्ट हॉउस में चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने 5 लड़कियों समेत 10 लोगों को गेस्ट हॉउस से पकड़ा. 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं,

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
