अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

पटना में गंगा दशहरा के मौके पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 6 लोग लापता

पटना में गंगा दशहरा के मौके पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 6 लोग लापता   बिहार की राजधानी पटना में गंगा दशहरा के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, पटना के बाढ़ क्षेत्र में गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान के जा रहे श्रद्धालुओं की नाव पलट गई. नाव के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई.

पटना में गंगा दशहरा के मौके पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 6 लोग लापता

Article Advertisement

पटना में गंगा दशहरा के मौके पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 6 लोग लापता   बिहार की राजधानी पटना में गंगा दशहरा के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, पटना के बाढ़ क्षेत्र में गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान के जा रहे श्रद्धालुओं की नाव पलट गई. नाव के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई. जानकारी के मुताबिक, ये हादसा बाढ़ क्षेत्र में उमानाध घाट के पास हुआ. जहां श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक से गंगा में पटल गई. बताया जा रहा है कि जब नाव गंगा में पलटी तब उसमें 17 लोग सवार थे.   नाव पलटते ही 11 लोग तो तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन 6 लोग लापता हो गए. तैरना न आने की वजह से वह पानी से बाहर नहीं आ पाए. सभी लापता लोगों की गोताखोर खोज में लगे हैं लेकिन अभी तक उनकी कोई पता नहीं चला है. कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी बचाव अभियान में लगी हुई है. एक ही परिवार के थे नाव पर सवार सभी लोग जानकारी के मुताबिक, उमानाथ घाट पर गंगा दशहरा के दिन जो नाव पलटी, उसमें एक ही परिवार के 17 लोग सवार थे. सभी नाव में बैठकर दियारा की ओर स्नान करने जा रहे थे. इससे पहले कि वह घाट पर पहुंचते नाव बीच में ही पलट गई. नाव पलटने की सूचना पर एसडीएम शुभम कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. उसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया. एसडीआरएफ की टीम डूबे हुए लोगों की तलाश में कर रही है. एसडीएम शुभम कुमार के मुताबिक, एक ही परिवार के 17 लोग नाव पर सवार थे, तभी ये घटना हो गई. जिसमें 13 सुरक्षित हैं. बाकी 4 लोगों की तलाश की जारी है. सभी लोग नालंदा के आस्थावा के रहने वाले हैं.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read