अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

पटना में नीलेश मुखिया हत्याकांड के शूटर को गोलियों से भूना, मरीन ड्राइव पर मौत कर रही थी इंतजार

पटना में नीलेश मुखिया हत्याकांड के शूटर को गोलियों से भूना, मरीन ड्राइव पर मौत कर रही थी इंतजार Patna Crime News: पटना में मरीन ड्राइव पर मौत का तांडव दिखा. नीलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी कोर्ट में हाजिरी लगाने जा रहे थे. लेकिन रास्ते में उनका इंतजार हत्यारे कर रहे थे. स्कूटी पर पीछे बैठे शाहनवाज क

पटना में नीलेश मुखिया हत्याकांड के शूटर को गोलियों से भूना, मरीन ड्राइव पर मौत कर रही थी इंतजार

Article Advertisement

पटना में नीलेश मुखिया हत्याकांड के शूटर को गोलियों से भूना, मरीन ड्राइव पर मौत कर रही थी इंतजार Patna Crime News: पटना में मरीन ड्राइव पर मौत का तांडव दिखा. नीलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी कोर्ट में हाजिरी लगाने जा रहे थे. लेकिन रास्ते में उनका इंतजार हत्यारे कर रहे थे. स्कूटी पर पीछे बैठे शाहनवाज को गोलियों से भून दिया. पटना में बाइक सवार बदमाशों ने जेपी गंगा पथ पर स्कूटी से दोस्त के साथ जा रहे 28 वर्षीय सैयद शाहनवाज की गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि, उसका दोस्त मो. कैफ बाल-बाल बच गया. यह घटना सुल्तानगंज थाने के खान मिर्जा मोहल्ले के मस्जिद घाट के सामने गंगा पथ पर हुई है. गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुए शाहनवाज को पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.   निलेश मुखिया हत्याकांड में जेल से आया था बाहर शाहनवाज पाटलिपुत्र थाने के कुर्जी में 31 जुलाई, 2023 को हुए निलेश मुखिया को गोली मारने का आरोपित था. बाद में इलाज के क्रम में निलेश मुखिया की मौत हो गयी थी. शाहनवाज और उसके साथी मो. राजा को पुलिस ने निलेश मुखिया हत्याकांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. लेकिन, शाहनवाज को जमानत मिल गयी थी और वह इस केस में ही हाजिरी देने के लिए सिविल कोर्ट जा रहा था. कोर्ट में हाजिरी देने जा रहा था मो. शाहनवाज के साथ उसका दोस्त मो. कैफ था. वे दोनो अशोक राजपथ स्थित सिविल कोर्ट मे. हाजिरी देने के लिए घर से स्कूटी पर सवार होकर सुबह 10 बजे निकले थे. जाम में नही फंसे, इसलिए वे लोग जेपी गंगा पथ से जा रहे थे. स्कूटी पर शाहनवाज हेलमेट पहनकर पीछे बैठा था और मो. कैफ स्कूटी चला रहा था. जैसे ही दोनों मस्जिद घाट के सामने पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो लोग हेलमेट लगाये उसकी स्कूटी के पास पहुंचे. इसके बाद बाइक सवार बदमाशो. ने शाहनवाज को टारगेट करके फायरिंग की. पीठ में मारी गोली, नीचे गिरा तो सिर में मारी गोली गोली शाहनवाज की पीठ में लगी और वह खून से लथपथ होकर स्कूटी से नीचे गिर गया. उसके सिर से हेलमेट भी निकल गया. इसके बाद बदमाशों ने उसके सिर में सटाकर दो और गोलियां मारी. इसके बाद उसे मृत मानकर हथियार लहराते हुए फरार हो गये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, तो शरीर पर तीन गोली के निशान पाये गये है. अपने दोस्त को उठाकर ले गया कैफ इस दौरान जेपी गंगा पथ पर अफरा-तफरी मच गयी थी. मो. कैफ खून से लथपथ अपने दोस्त को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई गाड़ियों को रोकने की कोशिश करता रहा. लेकिन किसी ने उसकी विनती नहीं सुनी. उसे मदद नहीं मिली. किसी तरह उसने खुद ही शाहनवाज को उठाया और पीएमसीएच लेकर आया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read