अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा पटना, मोकामा में STF और अपराधियों में एनकाउंटर - PATNA ENCOUNTER

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा पटना, मोकामा में STF और अपराधियों में एनकाउंटर - PATNA ENCOUNTER मोकामा-पंडारक में पुलिस और एसटीएफ में मुठभेड़ हुआ. दो नामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी. पटना: मोकामा और पंडारक थाना क्षेत्र के टाल इलाके में पुलिस और एसटीएफ ने एक

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा पटना, मोकामा में STF और अपराधियों में एनकाउंटर - PATNA ENCOUNTER

Article Advertisement

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा पटना, मोकामा में STF और अपराधियों में एनकाउंटर - PATNA ENCOUNTER मोकामा-पंडारक में पुलिस और एसटीएफ में मुठभेड़ हुआ. दो नामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी. पटना: मोकामा और पंडारक थाना क्षेत्र के टाल इलाके में पुलिस और एसटीएफ ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया. एनकाउंटर के दौरान दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इन दोनों अपराधियों को दो देसी रायफल, एक देसी कट्टा और दर्जनों राउंड कारतूस के साथ पकड़ा गया है. दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार: पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में बेगूसराय का अर्जुन राय और मोकामा के मेकरा का उमेश राय शामिल है. दोनों अपराधी लंबे समय से पुलिस के रडार पर थे और इनके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. एएसपी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक सटीक योजना बनाई थी. ये दोनों अपराधी एक बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. घेराबंदी और मुठभेड़: सूचना मिलने के बाद एसटीएफ और पंडारक थाना की पुलिस ने मोकामा थाना के साथ मिलकर इनकी घेराबंदी की. जब पुलिस ने उन्हें घेर लिया, तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ जारी, अन्य गिरोह की भी हो सकती है पहचान: आगे एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों से फिलहाल पूछताछ जारी है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन दोनों के गिरोह का अन्य अपराधियों से भी कनेक्शन हो सकता है, जो क्षेत्र में अपराधों को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने उनके साथियों को पकड़ने के लिए और भी कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई है. इस ऑपरेशन से मोकामा और पंडारक क्षेत्र में अपराधों पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा. "ये बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. मौका रहते एसटीएफ, पंडारक और मोकामा थाना ने पहुंच कर घेराबंदी की. वहीं पुलिस से घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते फायरिंग की और दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है."- राकेश कुमार, एएसपी, बाढ़    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read