पटना में सरकारी अस्पताल के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग; जेल से छूटते ही अपराधियों ने किया कांड Patna Govt PMCH Hospital Front Continuous Firing: बिहार के पटना में गुरुवार सुबह को कुछ बदमाशों ने एक फार्मा की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है।
Crime
पटना में सरकारी अस्पताल के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग; जेल से छूटते ही अपराधियों ने किया कांड
पटना में सरकारी अस्पताल के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग; जेल से छूटते ही अपराधियों ने किया कांड Patna Govt PMCH Hospital Front Continuous Firing: बिहार के पटना में गुरुवार सुबह को कुछ बदमाशों ने एक फार्मा की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है। Patna Govt PMCH Hospital Front Continuous Firing: बिहार में

Article Advertisement
Article Advertisement
Patna Govt PMCH Hospital Front Continuous Firing: बिहार में अपराधियों का आतंक अपने चरम पर पहुंच गया है, अपराधियों में पुलिस प्रशासन का जरा भी डर नहीं है।
राज्य में रात का अंधेरा हो या फिर दिन दहाड़े, बेखौफ बदमाश संगीन से संगीन अपराध को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं।
ताजा मामला राज्य की राजधानी पटना से सामने आया है।
यहां गुरुवार सुबह कुछ बदमाशों ने एक फार्मा की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने लगी।
सरकारी अस्पताल के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग ये घटना पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में स्थित PMCH के सामने पीरबहोर थाना से थोड़ी दूरी पर हुई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह 5:00 बजे अपराधियों ने PMCH के स्थित भोजपुर फार्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
फार्मा पर गोलियां बरसाने वाले बदमाश बुलेट पर सवार होकर आए थे, उन्होंने दुकान पर 2 हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले ही फार्मा मालिक से कुछ बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी।
फार्मा मालिक के रंगदारी न देने पर अपराधियों ने खौफ पैदा करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार, इस घटना को जेल से छूटकर आए अपराधियों ने अंजाम दिया है।
जांच कर रही है पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
जांच के दौरान घटनास्थल पर पुलिस को दो खोखे बरामद हुए।
पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान हो गई है।
जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
लेकिन इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
