अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पटना ब्रेकिंग: मॉर्निंग वॉक पर निकले स्वयंवर मैरिज हॉल के मालिक संजय यादव को गोली मारी, हालत नाजुक

पटना ब्रेकिंग: मॉर्निंग वॉक पर निकले स्वयंवर मैरिज हॉल के मालिक संजय यादव को गोली मारी, हालत नाजुक पटना, 19 मई 2025 — बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्वयंवर मैरिज हॉल के मालिक संजय यादव पर उस समय जानलेवा हमला हुआ जब वे रोज की तरह मॉर्नि

पटना ब्रेकिंग: मॉर्निंग वॉक पर निकले स्वयंवर मैरिज हॉल के मालिक संजय यादव को गोली मारी, हालत नाजुक

Article Advertisement

पटना ब्रेकिंग: मॉर्निंग वॉक पर निकले स्वयंवर मैरिज हॉल के मालिक संजय यादव को गोली मारी, हालत नाजुक पटना, 19 मई 2025 — बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्वयंवर मैरिज हॉल के मालिक संजय यादव पर उस समय जानलेवा हमला हुआ जब वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।

Article Advertisement

बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने भवानी कमेटी हॉल के पास उन पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग की, जिनमें से 6 से 7 गोलियां उन्हें लगीं।   चश्मदीदों ने बताया भयावह मंजर घटना भीखा चक , फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की है। चश्मदीदों के मुताबिक, बदमाश पहले से ही संजय यादव की रेकी कर रहे थे। जैसे ही वह भवानी कमेटी हॉल के पास पहुंचे, अपराधियों ने उन्हें धक्का देकर गिराया और फिर गोलियों से भून डाला। गोली लगते ही संजय यादव सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हालत में तड़पने लगे। मौके पर पुलिस और जांच टीम पहुंची स्थानीय लोगों की सूचना पर बेउर थाना पुलिस , डायल 112 और फुलवारी शरीफ डीएसपी सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें। अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर घटना के बाद संजय यादव को तुरंत पास के पारस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी हालत पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। पुलिस को है सुनियोजित साजिश का शक डीएसपी सुशील कुमार सिंह के अनुसार, यह हमला एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत किया गया है। हमलावरों को संजय यादव की दैनिक दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। संजय यादव की किसी से दुश्मनी की कोई जानकारी नहीं है, जिससे मामले की रहस्यमयता और बढ़ गई है। इलाके में दहशत का माहौल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मॉर्निंग वॉक पर निकले अन्य लोग भयभीत हैं और प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read