अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

पटना में मासूम भाई-बहन की हत्या: इंसानियत के लिए बड़ा सवाल

पटना की सड़कों पर 15 अगस्त की शाम एक ऐसा दर्दनाक मंजर सामने आया जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। समस्तीपुर से रोज़गार की तलाश में पटना आए गरीब दंपत्ति के दो मासूम बच्चों की लाशें एक बंद कार से बरामद हुईं। यह घटना न सिर्फ उस परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटी, बल्कि पूरे समाज के सामने इंसानियत पर सवाल ख

पटना में मासूम भाई-बहन की हत्या: इंसानियत के लिए बड़ा सवाल

Article Advertisement

पटना की सड़कों पर 15 अगस्त की शाम एक ऐसा दर्दनाक मंजर सामने आया जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। समस्तीपुर से रोज़गार की तलाश में पटना आए गरीब दंपत्ति के दो मासूम बच्चों की लाशें एक बंद कार से बरामद हुईं। यह घटना न सिर्फ उस परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटी, बल्कि पूरे समाज के सामने इंसानियत पर सवाल खड़ा कर गई।

Article Advertisement

कैसे हुआ हादसा? 15 अगस्त की दोपहर दीपक (5 साल) और लक्ष्मी (7 साल) ट्यूशन पढ़ने गए थे। जब शाम तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों की बेचैनी बढ़ी। देर शाम पटना के इंद्रपुरी रोड नंबर 12 स्थित एक बंद कार से दोनों बच्चों की लाशें बरामद हुईं। दीपक के शरीर पर जलने जैसे निशान थे। लक्ष्मी के गले पर दबाव और चोट के निशान पाए गए। परिजनों के अनुसार, जब बच्चों को कार से निकाला गया, तब तक लक्ष्मी की सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। ट्यूशन टीचर का बयान बच्चों की शिक्षिका इंदु देवी ने बताया कि 15 अगस्त को दोनों बच्चे ढाई बजे उनके घर से निकले थे। साढ़े तीन बजे जब बच्चों की मां ने पूछताछ की, तो उन्होंने भी बच्चों को ढूंढना शुरू किया। देर शाम दोनों की लाश मिलने की खबर आई। पुलिस जांच पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बच्चों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मोहिबुल्ला अंसारी ने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। शोक और सवाल गरीब माता-पिता जो अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाना चाहते थे, अब उनकी लाशें गांव लेकर लौटे। इस दर्दनाक घटना से गांव और शहर दोनों जगह मातम पसरा हुआ है। यह घटना सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि समाज के लिए बड़ा सवाल है — आखिर कौन इतनी हैवानियत पर उतारू हो सकता है कि मासूम बच्चों को इस तरह बेरहमी से मार डाले? फिलहाल, पटना और पूरे बिहार में इस घटना को लेकर गुस्सा और सदमा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read