अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़: एक को गोली लगी, 6 गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

पटना: राजधानी पटना के बिक्रम इलाके में एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी विशाल कुमार को पैर में गोली लगी, जिसका इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई: पटना पश्चिम सिट

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़: एक को गोली लगी, 6 गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

Article Advertisement

पटना: राजधानी पटना के बिक्रम इलाके में एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी विशाल कुमार को पैर में गोली लगी, जिसका इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है।

Article Advertisement

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई: पटना पश्चिम सिटी एसपी शरथ आरएस के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बिक्रम क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर इलाके में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। निसरपुरा गांव के पास पुलिस को देखते ही दो बाइक पर सवार छह युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन अपराधियों को पकड़ लिया। फायरिंग के बाद मुठभेड़: जब पुलिस दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, तभी अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली मार दी और सभी को दबोच लिया। एक अपराधी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान: गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है: अंकित कुमार (बिहटा निवासी) जितेंद्र कुमार (परसा बाजार) सोनू कुमार (खगोल) शुभम उर्फ रेयांश कुमार (फुलवारी शरीफ) ऋतिक कुमार यादव उर्फ सुजीत कुमार (पतसा, बिहटा) विशाल कुमार (विक्रम) हथियार और बाइक बरामद: पुलिस ने मौके से चार पिस्टल , दो मैगजीन , दो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आपराधिक इतिहास: गिरफ्तार छह अपराधियों में से पांच का पहले से आपराधिक इतिहास है। हत्या, लूट और गैंगबाजी जैसी घटनाओं में ये शामिल रहे हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं। केवल सोनू कुमार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। जांच में जुटी पुलिस: एसपी शरथ आरएस ने बताया कि यह गिरोह जेल से भी संचालित हो सकता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read