अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा336 किमी बक्सर- भागलपुर एक्सप्रेसवे को मंजूरी, बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, 11 हजार निजी नलकूप को बढ़ावाभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा336 किमी बक्सर- भागलपुर एक्सप्रेसवे को मंजूरी, बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, 11 हजार निजी नलकूप को बढ़ावाभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाई

Article Advertisement

boloindia.in
Crime

पटना में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प

पटना में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प पटना, 27 दिसंबर (भाषा) बिहार भाजपा मुख्यालय के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में एकत्र हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने सोमवार को लाठीचार्ज किया, पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया और हवा में पिस्तौलें लहराईं। आंदोलनकारियों में बड

पटना में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प
पटना में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प पटना, 27 दिसंबर (भाषा) बिहार भाजपा मुख्यालय के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में एकत्र हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने सोमवार को लाठीचार्ज किया, पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया और हवा में पिस्तौलें लहराईं। आंदोलनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं, जिनमें से कई तो बच्चों को गोद में लिए हुए थीं। ये महिलाएं पंचायत वार्ड सचिवों के रूप में अपनी नौकरी को नियमित करने की मांग कर रही थीं। आंदोलनकारियों ने करीब एक पखवाड़े पहले गर्दनी बाग में धरना शुरू किया था। इस बीच, विपक्षी नेताओं ने धरनास्थल का दौरा किया और उनकी मांग के समर्थन में अपनी एकजुटता व्यक्त की। समर्थन से उत्साहित वे सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीरचंद पटेल मार्ग स्थित कार्यालय के सामने जमा हो गए और पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी से आश्वासन की मांग करने लगे। चौधरी भाजपा कोटे से ही मंत्री हैं। यह पता नहीं चल पाया है कि जब प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे थे तब मंत्री अंदर थे या नहीं। पुलिसकर्मी इन प्रदर्शनकारियों को यह कहते हुए वहां से हटने को लेकर दबाव बनाने लगे कि इस मार्ग पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हुई, और बाद में लाठीचार्ज और पानी की बौछारों की नौबत आ गयी। पुलिस दल के कुछ सदस्यों को भीड़ के पीछे दौड़ते देखा गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, कोई गोली नहीं चलाई गई और दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गई। उन्होंने कहा कि "अवैध प्रदर्शन" में शामिल लोगों के खिलाफ अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read