अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बिहार: पबजी खेलते हुए युवक ने दोस्त को मार दी गोली, सामने आया ये एंगल

बिहार: पबजी खेलते हुए युवक ने दोस्त को मार दी गोली, सामने आया ये एंगल Patna Pubg Murder Case: पटना के फुलवारी शरीफ में पबजी गेम खेलते समय दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी फरार है, पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है। जानें पूरी खबर। Patna Pubg Murder Case: होली से कुछ दिन

बिहार: पबजी खेलते हुए युवक ने दोस्त को मार दी गोली, सामने आया ये एंगल

Article Advertisement

बिहार: पबजी खेलते हुए युवक ने दोस्त को मार दी गोली, सामने आया ये एंगल Patna Pubg Murder Case: पटना के फुलवारी शरीफ में पबजी गेम खेलते समय दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी फरार है, पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है।

Article Advertisement

जानें पूरी खबर। Patna Pubg Murder Case: होली से कुछ दिन पहले ही पटना से एक बुरी खबर आई है। पटना के फुलवारी शरीफ से हत्या का मामला सामने आया है। मृत युवक जिसका नाम अफरोज बताया गया है की तब गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वो पबजी खेल रहा था। ये घटना सोमवार देर रात की है, गोली लगने के बाद युवक को आनन फानन में उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। क्या है पूरा मामला दरअसल ये घटना सोमवार 10 फरवरी की है जब 22 साल का अफरोज अपने दोस्त के साथ पबजी गेम खेल रहा था। तभी वहां छोटू नाम का उसका एक अन्य दोस्त आ गया। अफरोज के साथ गेम खेल रहे बॉबी ने बताया कि छोटू उस समय आया जब वो पबजी खेल रहे थे। उसने बिना कुछ कहे और विवाद के उस पर गोली चला दी और भाग गया। ले जाया गया एम्स गोली लगते ही अफरोज खून से लथपथ हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अफरोज को मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि छोटू ने अफरोज को गोली क्यों मारी। प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती एंगल में तो ये प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। फुलवारी शरीफ डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि ये मामला लव ट्राएंगल का हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार अफरोज और छोटू के बीच किसी लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। अफरोज की हत्या करने वाला छोटू घटना को अंजाम दे वहां से फरार हो गया। उसके मिलने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर क्या है इस हत्या के पीछे का कारण? ऐसे में पटना पुलिस आरोपी छोटू की तलाश में लगी हुई है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read