पटना में खुद रेल रोकने पहुंचे पप्पू यादव, बोले-किसानों से बड़ा होगा छात्र आंदोलन Patna Student Protest : बिहार में BPSC परिक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित कराए जाने की मांग को लेकर पटना में छात्रों ने ट्रेन रोकने की कोशिश की।सांसद पप्पू यादव भी मौके पर पहुंचे और ट्रेन रोकने की कोशिश करते दिखाई दिए।
Patna Student Protest: बीपीएससी की 70 वीं PT परीक्षा को रद्द कर दोबारा लेने की मांग को लेकर आज बिहार में बवाल मचा हुआ है।
आमरण अनशन के साथ ही सड़क और ट्रेनों को बाधित किया जा रहा है।
पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ रेल चक्का रोकते नजर आये तो प्रशांत किशोर के आमरण अनशन का आज दूसरा दिन है।
आंदोलन की घोषणा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव खुद पटना में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन रोकने पहुंच गए।
वहीं इस आंदोलन को देखते हुए विभिन्न रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता अंजाम किए गए हैं, भारी संख्या में सुरक्षा बलों को लगाया गया है।
पप्पू यादव के साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और कार्यकर्ता मौजूद हैं।
PK का आमरण अनशन – जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर BPSC छात्रों के साथ बिहार की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ 5 मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।
प्रशांत किशोर की 5 मांगें 1. 70वीं बीपीएससी परीक्षा ने हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच और पुनर्परीक्षा कराई जानी चाहिए।
2. 2015 में 7 निश्चय के तहत किए वादे के अनुसार 18 से 35 साल के बेरोजगार युवा को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।
3. पिछले 10 वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितता और पेपर लीक की जांच एवं दोषियों पर की गई कार्रवाई पर श्वेत पत्र जारी किया जाए।
4. लोकतंत्रकी जननी बिहार को लाठीतंत्र बनाने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
5. बिहार की सरकारी नौकरियों में बिहार के युवाओं की कम से कम दो तिहाई हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए डोमिसाइल नीति लागू की जाए।
पप्पू यादव ने कहा है कि जिस तरह से किसान आंदोलन लगातार चल रहा है, उसी तरह छात्रों का आंदोलन भी लगातार चलते रहेगा जब तक कि सरकार इस मुद्दे पर अपना फैसला नहीं ले लेती है।
जनसुराज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा का बड़ा बयान आनंद मिश्रा ने कहा कि अब छात्रों के आंदोलन को पोलिटिकल सपोर्ट की जरुरत है क्योंकि उनकी समस्या का हल भी पॉलिटिकाल पर्सन यानि मुख्यमंत्री के हाथ में है।
आनंद मिश्रा ने न्यूज 24 से बात करते हुए कहा कि छात्रों को प्रोटेक्शन देना जरुरी है नहीं तो ये भटकाव के शिकार हो सकते है।
प्रशांत किशोर और हमलोग यहां बिना झंडे और बैनर के हैं।
यहां हम छात्रों के मुद्दे पर जमा हुए हैं, हमारा कोई पोलिटिकल एजेंडा नहीं है।
वही जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का बी पी एस सी मामले पर बड़ा बयान सामने आया है।
उनका कहना है कि छात्रों को प्रशांत किशोर और विपक्ष गुमराह कर रहे हैं।
क्या बोले पप्पू यादव?
पप्पू यादव ने कहा है कि जिस तरह से किसान आंदोलन लगातार चल रहा है उसी तरह छात्रों का आंदोलन भी लगातार चलते रहेगा।
जब तक कि सरकार इस मुद्दे पर अपना फैसला नहीं ले लेती।
पप्पू यादव ने कहा की इस मामले को वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ले जायेंगे।
वहीं दूसरी और प्रशांत किशोर भी गांधी मूर्ति के पास आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी, उनके कार्यकर्ता मौजूद हैं और नीतीश सरकार के साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।
वहीं मोतिहारी बापू धाम रेलवे स्टेशन पर पप्पू यादव समर्थक सप्तक्रांति एक्सप्रेस रोकने की तैयारी में जुटे हैं।
सांसद पप्पू यादव के कहने पर छात्र युवाशक्ति द्वारा दिनांक – 03/01/2025 (शुक्रवार) को समय -12.30 बजे मोतिहारी स्थित बापूधाम रेलवे स्टेशन पर रेल का चक्का जाम सुनिश्चित करने में जुटे है।
बापू धाम रेलवे स्टेशन मोतिहारी पर दंगा नियंत्रण से लेकर केसरिया शक्ति महिला फोर्स के साथ भारी संख्या में फोर्स बल लगाया गया है।
आशु गैस टीम भी मौजूद है।
Article Advertisement
Education
पटना में खुद रेल रोकने पहुंचे पप्पू यादव, बोले-किसानों से बड़ा होगा छात्र आंदोलन
पटना में खुद रेल रोकने पहुंचे पप्पू यादव, बोले-किसानों से बड़ा होगा छात्र आंदोलन Patna Student Protest : बिहार में BPSC परिक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित कराए जाने की मांग को लेकर पटना में छात्रों ने ट्रेन रोकने की कोशिश की।सांसद पप्पू यादव भी मौके पर पहुंचे और ट्रेन रोकने की कोशिश करते दिखाई दिए। Patna

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
