अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

काली कमाई का कुबेर निकला पूर्णिया का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विजिलेंस की छापेमारी में अकूत संपत्ति का खुलासा - PATNA VIGILANCE RAID

काली कमाई का कुबेर निकला पूर्णिया का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विजिलेंस की छापेमारी में अकूत संपत्ति का खुलासा - PATNA VIGILANCE RAID पटना : राजधानी पटना के दानापुर स्थित गोला रोड पर बने लोटस एब्रॉड अपार्टमेंट के बी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 801 में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की है. यह फ्लैट पूर्णिया के सहा

काली कमाई का कुबेर निकला पूर्णिया का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विजिलेंस की छापेमारी में अकूत संपत्ति का खुलासा - PATNA VIGILANCE RAID

Article Advertisement

काली कमाई का कुबेर निकला पूर्णिया का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विजिलेंस की छापेमारी में अकूत संपत्ति का खुलासा - PATNA VIGILANCE RAID पटना : राजधानी पटना के दानापुर स्थित गोला रोड पर बने लोटस एब्रॉड अपार्टमेंट के बी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 801 में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की है. यह फ्लैट पूर्णिया के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुकुल कुमार झा का है. छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध संपत्ति का खुलासा : विजिलेंस टीम ने फ्लैट से 56 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का पता लगाया है. इसके साथ ही 35 लाख रुपये के सोने के गहने, कई फ्लैट और दुकानों के कागजात, 15 बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. बिहार और बाहर की संपत्तियों के कागजात मिले : छापेमारी के दौरान दिल्ली, भागलपुर और सिलीगुड़ी में फ्लैट और दुकानों की खरीद से जुड़े कागजात भी जब्त किए गए हैं. साथ ही एक बुलेट मोटरसाइकिल और अन्य वाहन भी विजिलेंस टीम के कब्जे में आए हैं. हाई कोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई : बता दें कि मुकुल कुमार झा पूर्व में हाजीपुर में सदर अंचलाधिकारी के पद पर तैनात थे. उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर जांच के दायरे में लाया गया था. कोर्ट के सर्च वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. एक साथ कई ठिकानों पर विजिलेंस की कार्रवाई : मुकुल कुमार झा इस समय पूर्णिया में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. दानापुर के साथ-साथ पूर्णिया और अन्य स्थानों पर भी विजिलेंस विभाग की समानांतर छापेमारी जारी है. ''जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि मुकुल झा ने अपनी सेवा अवधि में 56 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की है. अब तक 15 बैंक खातों की जानकारी मिली है. करीब 31 लाख रुपये नकद और ज्वेलरी बरामद किए गए हैं.''- राजेन्द्र प्रसाद सिंह, डीएसपी, विजिलेंस  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read