अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

जेल से रिहाई के बाद भी आनंद मोहन की बढ़ेंगी मुश्किलें, पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर

बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की सहरसा जेल से आज रिहाई हो गई है. सुबह करीब 4 :30 बजे ही उन्हें रिहाह कर दिया गया है. हालांकि खबर ये थी कि दोपहर करीब 1 बजे तक उनकी रिहाई होगी लेकिन सुरक्षा को देखते हुए उन्हें पहले ही रिहाह कर दिया गया. वहीं, उनकी मुश्किलें भी अब बढ़ने वाली है. भले ही उन्हें जे

जेल से रिहाई के बाद भी आनंद मोहन की बढ़ेंगी मुश्किलें, पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर

Article Advertisement

बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की सहरसा जेल से आज रिहाई हो गई है. सुबह करीब 4 :30 बजे ही उन्हें रिहाह कर दिया गया है. हालांकि खबर ये थी कि दोपहर करीब 1 बजे तक उनकी रिहाई होगी लेकिन सुरक्षा को देखते हुए उन्हें पहले ही रिहाह कर दिया गया. वहीं, उनकी मुश्किलें भी अब बढ़ने वाली है. भले ही उन्हें जेल से रिहाह कर दिया गया है, लेकिन पटना हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ जनहित याचिका दायर कर दी गई है. राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी जाने की तैयारी हो रही है. कोर्ट से लगाई गई गुहार पटना हाईकोर्ट में कल ही याचिका दायर की गई है. कोर्ट से ये गुहार लगाई गई है कि बिहार सरकार अपने फैसले को खारिज करें. याचिका में कहा गया है कि ऑन ड्यूटी आईएएस अफसर के हत्यारे को जेल से बाहर निकालने के लिए बिहार सरकार ने जेल मैनुअल में ही बदलाव कर दिया. कोर्ट से जेल मैनुअल में की गई बदलाव को भी खारिज करने की अपील की गई है. सरकारी सेवकों का गिरेगा मनोबल दायर की गई याचिका में कहा गया है कि सरकार के इस फैसले से अब सरकारी सेवकों का मनोबल गिर जाएगा अपना कर्तव्य निभाने से भी वो अब डरेंगे, जिसका खिमिजा जनता को भुगतना पड़ेगा. पटना हाई कोर्ट में अब इस फैसले के खिलाफ सुनवाई होगी. वहीं, इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी जाने की तैयारी हो रही है. वहीं, स्व. जी. कृष्णैया की बेटी पद्मा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने जो आनंद मोहन की रिहाई का फैसला लिया है, वह बहुत ही गलत है. हम चाहते हैं कि सरकार इसपर पुनर्विचार करें, हम इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे और इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी जाएंगे. दूसरी तरफ स्व. जी. कृष्णैया की पत्नी टी. उमा देवी भी ये कह चुकी है कि वो अब सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगायेंगी. आईएएस एसोसियेशन ने भी अब उनके साथ है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read