अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

पतरघट में 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पतरघट: पस्तपार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक पर सवार शराब तस्कर को 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष पस्तपार अरमोद कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक शराब तस्कर भारी मात्रा में देसी शराब लेकर पस्तपार बाजार की ओर जा र

पतरघट में 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

पतरघट: पस्तपार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक पर सवार शराब तस्कर को 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष पस्तपार अरमोद कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक शराब तस्कर भारी मात्रा में देसी शराब लेकर पस्तपार बाजार की ओर जा रहा है।

Article Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच 106 स्थित पामा मोड़ के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। जांच के दौरान हीरो स्पलेंडर (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 43 AE 0322) की डिक्की से पुलिस ने 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। मौके पर ही पुलिस ने बाइक जब्त कर तस्कर, पामा निवासी ललन विश्वास को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read