अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

जिले की महिलाएं अब चलाने लगीं पीडीएस की दुकानें

जिले की महिलाएं अब चलाने लगीं पीडीएस की दुकानें महिलाएं अब जनवितरण की दुकान भी चलाने लगी हैं। डीलर की हुई नई बहाली में सरकार ने उन्हें 33 फीसदी का आरक्षण दिया है। डीलरशिप के लिए दर्जनों पढ़ी-लिखी बेरोजगार महिलाओं ने आवेदन किया और चयनित हुईं। जिले में 82 महिलाओं को अब तक लाइसेंस दिया गया है। अधिकांश क

जिले की महिलाएं अब चलाने लगीं पीडीएस की दुकानें

Article Advertisement

जिले की महिलाएं अब चलाने लगीं पीडीएस की दुकानें महिलाएं अब जनवितरण की दुकान भी चलाने लगी हैं। डीलर की हुई नई बहाली में सरकार ने उन्हें 33 फीसदी का आरक्षण दिया है। डीलरशिप के लिए दर्जनों पढ़ी-लिखी बेरोजगार महिलाओं ने आवेदन किया और चयनित हुईं।

Article Advertisement

जिले में 82 महिलाओं को अब तक लाइसेंस दिया गया है। अधिकांश को विभाग द्वारा खाद्यान्न की आपूर्ति कर दी गई है। लाइसेंस मिलने से महिलाओं में खासा उत्साह है। बड़ी सहजतापूर्वक गोदाम से अनाज का उठाव कर अपने क्षेत्र के लोगों को नियमित खाद्यान्न वितरण कर रही हैं। कई महिला डीलरों ने बताया कि जनवितरण में महिलाओं के नहीं होने से महिला उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती थी लेकिन अब महिलाएं बेझिझक खाद्यान्न लेने दुकान पर आने लगी हैं। सदर में 11 पुरुष तो 11 महिलाओं को लाइसेंस : सदर में हुई नई बहाली में अभी तक 22 डीलरों को लाइसेंस दिया गया है जिनमें 11 पुरुष व 11 महिलाएं शामिल हैं। प्रखंड वार महिला डीलर : सदर में 11, सोनवर्षा में 3, नवहट्टा में 9, कहरा में 6, महिषी में 9, सत्तरकटैया में 4, सौरबाजार में 15,पतरघट में 25, सिमरी में 5, सलखुआ में 1 एवं बनमा ईटहरी प्रखंड में 6 महिलाओं को डीलर का लाइसेंस दिया गया है । सदर में 224 व सिमरी में 59 डीलरों को मिलेगा लाइसेंस : सदर अनुमंडल के सात प्रखंडों में 224 तथा सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के तहत तीन प्रखंडों में 59 महिला व पुरुष डीलर की बहाली होनी है। जिनमें सदर में 151 तथा सिमरी में 27 नये डीलरों को लाइसेंस दिया गया है। शेष पर चयन की प्रक्रिया जारी है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read