अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Bihar

बदलते मौसम में बीमार हो रहे लोग

बदलते मौसम में बीमार हो रहे लोग मौसम में रोज हो रहे बदलाव के कारण हर उम्र के लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लगातार बदल रहे मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिन में धूप और रात में ठंड लगने से वायरल बीमारी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। सर्दी, खांसी, वायरल बुखार और डायरिया की शिकायत आम हो गई है। टाइफाइ

बदलते मौसम में बीमार हो रहे लोग

Article Advertisement

बदलते मौसम में बीमार हो रहे लोग मौसम में रोज हो रहे बदलाव के कारण हर उम्र के लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लगातार बदल रहे मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिन में धूप और रात में ठंड लगने से वायरल बीमारी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। सर्दी, खांसी, वायरल बुखार और डायरिया की शिकायत आम हो गई है। टाइफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। इसकी चपेट में सबसे अधिक बच्चे आ रहे हैं। बुधवार को भी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में काफी भीड़ दिखी। ऐसे में वायरल बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि पूरे शरीर को ढंक कर चलें, क्योंकि बदलते मौसम में एक बार अगर बीमारी की चपेट में आ गए तो पूरे मौसम में आपकी परेशानी बनी रहेगी। आंकड़ों के मुताबिक सदर अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत तक बढ़ी है। डॉक्टर के अनुसार सुबह घूमने का समय बदलें, बाइक पर चलते समय पूरा कपड़ा पहने, बच्चों को बाइक पर लेकर न घूमें, सुबह-शाम गुनगुने पानी का सेवन करें। मौसम में परिवर्तन से खांसी और एलर्जी की शिकायत बढ़ी: शिशु रोग विशेषज्ञ सह डीआईओ डॉ. सीके प्रसाद ने बच्चों के बीमार होने की वजह मौसम में परिवर्तन को बताया है। बच्चे वायरल फीवर और वारयल डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। वहीं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शांतिभूषण सिंह ने बताया कि इस मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है। सर्दी, खांसी, एलर्जी की बीमारी बढ़ रही है। इससे पीड़ित अभिभावकों को चाहिए कि डॉक्टरों से फौरन इलाज कराएं। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read