अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

पेट्रोल के दाम में 22 पैसे की कटौती, डीजल 23 पैसे सस्ता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में नरमी आने के चलते घरेलू बाजार में भी मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल 22 पैसे प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपये

पेट्रोल के दाम में 22 पैसे की कटौती, डीजल 23 पैसे सस्ता

Article Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में नरमी आने के चलते घरेलू बाजार में भी मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल 22 पैसे प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ।

Article Advertisement

दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर है। राज्यों में कराधान (वैट) की स्थानीय दरों और परिवहन लागत के आधार पर देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में अंतर होता है। मुंबई में पेट्रोल के दाम मंगलवार को 97.19 रुपये से घटकर 96.98 रुपये प्रति लीटर हो गए। इसी तरह डीजल 88.20 रुपये से घटकर 87.96 रुपये प्रति लीटर हो गया। पिछली तीन कटौतियों के बाद पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल 60 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। पिछले महीने राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फरवरी से कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है, जिससे घरेलू स्तर पर भी राहत देखने को मिली है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read