अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लैलोखर में 102 लीटर नेपाली शराब बरामदबिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेजभारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवालदुर्गा पूजा के रंग में रंगा बॉलीवुड, काजोल ने परिवार के साथ मनाया उत्सवAI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्कपश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजरRLM में टूट की खबरों के बीच बड़ा यू-टर्न, रामपुकार सिन्हा ने नाम लिया वापस; अब JDU के साथBhagalpur News: किशनगंज : हाटगांव विद्यालय में एसएसबी ने किया आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल ।Bhagalpur News: सहरसा: ऑटो अनियंत्रित होने से युवक गंभीर रूप से घायलBhagalpur News: पूर्णिया: शराब के साथ पांच गिरफ्तारShravasti News: अधिकारियों ने की भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त निरीक्षण एवं पेट्रोलिंगसीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लैलोखर में 102 लीटर नेपाली शराब बरामदबिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेजभारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवालदुर्गा पूजा के रंग में रंगा बॉलीवुड, काजोल ने परिवार के साथ मनाया उत्सवAI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्कपश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजरRLM में टूट की खबरों के बीच बड़ा यू-टर्न, रामपुकार सिन्हा ने नाम लिया वापस; अब JDU के साथBhagalpur News: किशनगंज : हाटगांव विद्यालय में एसएसबी ने किया आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल ।Bhagalpur News: सहरसा: ऑटो अनियंत्रित होने से युवक गंभीर रूप से घायलBhagalpur News: पूर्णिया: शराब के साथ पांच गिरफ्तारShravasti News: अधिकारियों ने की भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग

Article Advertisement

Bihar

पीएचसी पदाधिकारियों को बनाया बंधक

पीएचसी पदाधिकारियों को बनाया बंधक आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित मानदेय भुगतान की मांगों को लेकर मंगलवार को पंचगछिया पीएचसी में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. उद्यानन्द पासवान और हेल्थ मैनेजर मो. अफजल हुसैन को पांच घंटे तक बंधक बनाये रखा। आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रखंड

पीएचसी पदाधिकारियों को बनाया बंधक

Article Advertisement

पीएचसी पदाधिकारियों को बनाया बंधक आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित मानदेय भुगतान की मांगों को लेकर मंगलवार को पंचगछिया पीएचसी में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. उद्यानन्द पासवान और हेल्थ मैनेजर मो. अफजल हुसैन को पांच घंटे तक बंधक बनाये रखा। आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों की प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ता वर्ष 2011 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग कर रही थीं। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि लम्बे समय से मानदेय भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है। पर्व त्योहार सहित बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य आवश्यक कार्य बाधित हो गये हैं लेकिन मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि दिन हो या रात प्रसव पीड़ा हो रही महिलाओं को अस्पताल लाते हैं लेकिन हमलोगों को मानदेय भुगतान नहीं किया जाता है जो आश्चर्य की बात है। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर मानदेय भुगतान की मांग करने पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बिहरा थाना के सअनि अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पीएचसी पहुंचे और आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत की लेकिन अपनी मांग पर अडिग थीं। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और हेल्थ मैनेजर को एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया था। जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह के अमानवीय व्यवहार पर गहरी चिन्ता जताते हुए कहा कि इस तरह का प्रदर्शन खेदजनक है। उन्होंने कहा कि मैं अभी कुछ माह पहले ही योगदान दिया हूं। पूर्व के वित्तीय वर्ष का भुगतान अविलम्ब होना एक समस्या है। आशा की मांगों को वरीय अधिकारियों के पास रखकर इसका कोई हल निकाला जायेगा। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read