KKR का ब्लंडर!
जिस खिलाड़ी को किया रिलीज, उसी ने अब रच दिया इतिहास Philip Salt: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जोरदार सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया है।
उन्हें इस साल केकेआर टीम ने रिलीज किया था।
Philip Salt century: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जोरदार सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया है।
उन्होंने विंडीज टीम के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और छह छक्के शामिल रहे।
सॉल्ट का यह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टी-20 इंटरनेशनल शतक है और इसी के साथ वो एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं।
केकेआर ने कर दिया था रिलीज सॉल्ट को वेस्टइंडीज के गेंदबाज आखिर तक आउट नहीं कर सके।
उन्हें इस मैच जिताऊ पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
सॉल्ट को इस साल के मेगा ऑक्शन से पहले डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था।
हालांकि उनकी यह पारी देखकर टीम को अपनी गलती पर जरूर अफसोस हो रहा होगा।
उन्होंने पिछले सीजन कोलकाता को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, जहां टीम 10 साल बाद चैम्पियन बनकर उभरी थी।
इंग्लैंड ने दर्ज की आसान जीत फिल साल्ट के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड ने बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में आठ विकेट से जीत दर्ज की।
साल्ट की 54 गेंदों पर नाबाद 103 रन की पारी मेहमान टीम के लिए आकर्षण का केन्द्र रही, जिसके दम पर टीम ने 19 गेंद रहते 183 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया।
मैच में वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और टीम ने 18 रनों पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे।
सॉल्ट ने टीम को दिलाई धांसू शुरुआत टीम के आठ विकेट 117 रनों पर गिर गए थे, लेकिन बाद में रोमारियो शेफर्ड और गुडाकेश मोटी की मदद से टीम का स्कोर 180 के पार पहुंचा।
इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके, जबकि तीन विकेट आदिल रशीद के खाते में गए।
जब इंग्लैंड की बैटिंग आई तो साल्ट ने कोहराम मचाते हुए मात्र 25 गेंदों पर 50 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी, जिससे टीम ने पावरप्ले में ही 73 रन बना डाले।
मैच में कप्तान जोस बटलर अपना खाता भी नहीं खोल सके और पहली ही गेंद पर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने।
Article Advertisement
Sports
KKR का ब्लंडर! जिस खिलाड़ी को किया रिलीज, उसी ने अब रच दिया इतिहास
KKR का ब्लंडर! जिस खिलाड़ी को किया रिलीज, उसी ने अब रच दिया इतिहास Philip Salt: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जोरदार सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया है। उन्हें इस साल केकेआर टीम ने रिलीज किया था। Philip Salt century: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने वेस्टइंडीज के खि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
