अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

India

बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ का सोना गायब, सोते समय यात्री के सिर के नीचे से बैग ले उड़े चोर

बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ का सोना गायब, सोते समय यात्री के सिर के नीचे से बैग ले उड़े चोर बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ के सोने की चोरी का मामला सामने आया है। चलती ट्रेन से राजस्थान के व्यवसायी के एक करोड़ के सोने के जेवरात (दो किलो सोना) और दो लाख रुपये कैश गायब हो गए। यह घटना कामाख्या एक

बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ का सोना गायब, सोते समय यात्री के सिर के नीचे से बैग ले उड़े चोर

Article Advertisement

बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ का सोना गायब, सोते समय यात्री के सिर के नीचे से बैग ले उड़े चोर बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ के सोने की चोरी का मामला सामने आया है। चलती ट्रेन से राजस्थान के व्यवसायी के एक करोड़ के सोने के जेवरात (दो किलो सोना) और दो लाख रुपये कैश गायब हो गए। यह घटना कामाख्या एक्सप्रेस में आरा से पटना के बीच में हुई। हालांकि पुलिस को जांच में यह मामला संदेहास्पद लग रहा है। व्यवसायी से पूछताछ की जा रही है। राजस्थान के नागौर जिले के व्यवसायी मनोज कुमार जैन ने पटना जंक्शन स्थित रेल थाने में केस दर्ज करवाया है। मनोज असम के तपन नगर में व्यवसाय करते हैं। उनके पास दो बैग थे। एक में दो किलो सोना जबकि दूसरे में दो लाख नकद रुपए रखे थे। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि चोरी गए जेवरात उनकी खानदानी संपत्ति थी। उसे 100 पटीदारों के बीच बांटने के लिए वे ले जा रहे थे। दो बैग को उन्होंने अपने सिर के नीचे रखा था। आरा तक दोनों बैग थे। उसके बाद बैग की चोरी हो गई। प्रभारी रेल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि व्यवसायी के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिखे संदिग्ध इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में अब तक कोई भी संदिग्ध बैग ले जाते नहीं दिखा है। पुलिस पटना जंक्शन और आरा रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरों की पड़ताल करने में जुटी हुई है। गबन या चोरी, जांच जारी चोरी की इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। गबन के पहलू पर भी पुलिस टीम जांच कर रही है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि हर बार व्यवसायी अपना बयान बदल रहा है। पूछताछ और छानबीन पूरी होने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read