उड़ान भरने के दौरान प्लेन क्रैश, 18 की मौत; नेपाल के काठमांडू में हुआ दर्दनाक विमान हादसा नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज एक प्लेन क्रैश हुआ है।
उड़ान भरते ही विमान में भीषण आग लग गई।
हादसास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
हादसा एयरपोर्ट के पास ही हुआ।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज भीषण विमान हादसा हुआ है, जिसमें 18 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है।
उनके शव भी निकाले जा चुके हैं।
वहीं कैप्टन को बचा लिया गया है।
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ।
उड़ान भरते ही प्लेन रनवे से फिसल गया और रनवे से बाहर निकलकर मैदान में गिर गया।
गिरते ही विमान में आग लग गई।
विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी।
हादसास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
पुलिस के जवान और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
गंभीर हालत में रेस्क्यू किए गए कैप्टन नेपाल की न्यूज वेबसाइट काठमांडू पोस्ट के अनुसार, TIA के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने विमान हादसे की पुष्टि की है।
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ।
विमान के पायलट कैप्टन मनीष शाक्य (37) को रेस्क्यू किया गया है।
वे बुरी तरह झुलसे गए थे और उन्हें सिनामंगल के KMC अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।
हादसे के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें विमान में लगी आग देखी जा सकती है।
घना काला धुंआ निकल रहा है।
वहीं हादसे के बाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को रोक दिया गया है।
हादसे का शिकार हुआ प्लेन बॉम्बार्डियर CRJ-200 है, जिसमें 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता है, जो नेपाल के लिए खरीदा गया छठा विमान था।
अप्रैल 2003 में कनाडाई कंपनी बॉम्बार्डियर द्वारा इसे बनाया गया था और शौर्य एयरलाइंस इस विमान की मालिक है।
शौर्य एयरलाइंस की ओर से हादसे में मरने वाले लोगों की सूची जारी की गई है।
Article Advertisement
Border News
उड़ान भरने के दौरान प्लेन क्रैश, 18 की मौत; नेपाल के काठमांडू में हुआ दर्दनाक विमान हादसा
उड़ान भरने के दौरान प्लेन क्रैश, 18 की मौत; नेपाल के काठमांडू में हुआ दर्दनाक विमान हादसा नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज एक प्लेन क्रैश हुआ है। उड़ान भरते ही विमान में भीषण आग लग गई। हादसास्थल पर बचाव अभियान जारी है। हादसा एयरपोर्ट के पास ही हुआ। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज भीषण विमान

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

Border News
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
