अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

इंटरनेशनल महिला फुटबॉलर के साथ दुष्कर्म का प्रयास, कई बार देश का बढ़ाया मान

बिहार में महिलाएं आए दिन किसी ना किसी अपराध का शिकार होते रहती हैं.   आलम ये है कि रात में घर से निकलने में भी लोगों को डर लगता है. ताजा मामला सिवान से हैं. जहां एक इंटरनेशनल महिला फुटबॉलर के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है. उसे जबरदस्ती खेत में घसीट कर ले जाया गया और उसके साथ जबरदस्ती करने

इंटरनेशनल महिला फुटबॉलर के साथ दुष्कर्म का प्रयास, कई बार देश का बढ़ाया मान

Article Advertisement

बिहार में महिलाएं आए दिन किसी ना किसी अपराध का शिकार होते रहती हैं.   आलम ये है कि रात में घर से निकलने में भी लोगों को डर लगता है. ताजा मामला सिवान से हैं. जहां एक इंटरनेशनल महिला फुटबॉलर के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है. उसे जबरदस्ती खेत में घसीट कर ले जाया गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लग गए लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाया जिसके बाद आसपास की महिलाएं वहां आ गयी तो सभी मौके फरार हो गए. 20 साल की महिला खिलाड़ी ने डीएम से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है. गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का किया प्रयास पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने सीवान डीएम अमित कुमार पांडेय को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है. वहीं, डीएम ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाया है. मामला मैरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. शाम में टहलने निकली थी घर से पीड़िता ने बताया कि कल शाम को अपने गांव में टहल रही थी इसी दौरान गांव के ही बिट्टू कुमार यादव ने पीड़िता को पकड़ लिया और घसीटते हुए पास के खेत में ले गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लग गया. जिसके बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया. पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास की महिलाएं वहां आ गई. गांव की महिलाओं को पास आता देख आरोपी ने पीड़िता पर लात घुसो से हमला करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं उसे जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी और फिर मौके से फरार हो गए. पीड़ित महिला खिलाड़ी ने न्याय की लगाई गुहार पीड़ित महिला ने घटना की जानकरी जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे की दी और आवेदन देकर मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. पीड़िता ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है. पीड़िता ने बताया कि उसे न्याय दिलाने का भरोसा डीएम ने दिया है. पीड़िता ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है ताकि दुबरा वो किसी भी लड़की के साथ ऐसा करने की सोच भी ना सकें. कई बार देश को दिलाया सम्मान पीड़िता महिला मैरवा की रहने वाली है और इंटरनेशनल महिला फुटबॉलर है. जिसने अमेरिका, राजस्थान और दिल्ली समेत कई जगहों पर सीवान और देश का मान सम्मान बढ़ाया है. पीड़िता बिहार महिला फूटबाल टीम की सदस्य है और कई बार नेशनल लेवल पर बिहार की ओर से खेल चुकी हैं. बता दें कि पीड़िता गांव में ही रहकर एक स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रैक्टिस करती हैं.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read