PM मोदी और अमिताभ बच्चन देंगे बेगूसराय में परीक्षा!
LNMU दरभंगा ने निकाला फरमान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई सेलिब्रिटी बेगूसराय से परीक्षा देंगे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई सेलिब्रिटी बेगूसराय से परीक्षा देंगे. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की अंगी भूत इकाई गणेश दत्त महाविद्यालय के प्रशासन की करतूत बता रही है. दरअसल, पिछले दिनों बीए का एडमिट कार्ड जारी किया गया, जिसमें से कई छात्रों के एडमिट कार्ड पर सेलिब्रिटीज की फोटो लगी हुई थी. अब आलम यह है कि छात्र परेशान हैं और छात्रों को आशंका है कि वह परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे. हालांकि उक्त मामले में छात्रों ने जहां महाविद्यालय प्रशासन पर आर्थिक दोहन शोषण के लिए गड़बरी करने का आरोप लगाया है, तो वहीं महाविद्यालय प्रशासन ने इसे लिपिकीय भूल बताते हुए तुरंत सुधार का दावा किया है. PM मोदी देंगे बेगूसराय में परीक्षा दरअसल, यह पूरा मामला तब सामने आया जब बीए के छात्र-छात्रा अपना एडमिट कार्ड लेने के लिए महाविद्यालय पहुंचे. जैसे ही छात्रों के हाथ में उनका एडमिट कार्ड आया, तो वह दंग रह गए क्योंकि किसी छात्र के एडमिट कार्ड पर भारत के प्रधानमंत्री की तस्वीर थी तो किसी छात्र के एडमिट कार्ड पर किसी हीरो या हीरोइन की. इस पूरे मामले को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के विरोध में आंदोलन भी किया और सीधा सीधा आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा ऐसी गड़बड़ियां जान बुझकर की जाती है. जिससे कि छात्र सुधार करवाने के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे और फिर उनका आर्थिक दोहन किया जाए. LNMU दरभंगा ने निकाला फरमान छात्रों का आरोप है कि परीक्षा से महज तीन-चार दिन पूर्व ही छात्रों को एडमिट कार्ड दिया जाता है और फिर गड़बड़ी पाए जाने पर छात्र परीक्षा देने से वंचित रह जाते हैं. इतनी जल्दबाजी में भूल का सुधार संभव नहीं हो पाता. वहीं, छात्रों ने कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के हालात यह हैं कि वर्ष 2019 से लेकर 2022 तक जिन छात्रों ने ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है, तो उनके परीक्षाफल में भी गड़बड़ी की गई है. फिर सुधार के नाम पर विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक टालमटोल कर रही है, जिससे कि छात्र सरकारी अनुदान या अन्य सुविधाओं से वंचित हैं. महाविद्यालय में शिक्षकों का वेतन एडवांस में हद तो तब हो गई जब लिपिकीय दोष की वजह से इस बार महाविद्यालय में शिक्षकों का वेतन एडवांस में चला आया. यह राशि कोई छोटी रकम नहीं, बल्कि 20 लाख की राशि शिक्षकों के अकाउंट में भेज दी गई. हालांकि शिक्षकों के द्वारा तुरंत उस राशि को वापस कर दिया गया, लेकिन उक्त मामले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े किए जा रहे हैं. वहीं, महाविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि किसी जल्दबाजी में या फिर लिपिकीय दोष की वजह से कुछ समस्याएं सामने जरूर आई हैं, लेकिन उसके निवारण के लिए भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थानीय महाविद्यालय प्रशासन को अधिकार दे रखा है. जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी ना हो और किसी के नाम या परीक्षा सेंटर या फिर एडमिट कार्ड पर चिपकाई गई तस्वीर में गड़बड़ी हो, उसे महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा तुरंत ठीक किया जा रहा है. विश्वविद्यालय कठघरे में खड़ा महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा यह आश्वासन जरूर दिया जा रहा है कि यह लिपिकीय दोष है और यह छोटी समस्या है, जिसका निराकरण तुरंत किया जा रहा है. जिस तरह से बड़ी संख्या में एडमिट कार्ड में गड़बड़ी या फिर परीक्षाफल में गड़बड़ी की बातें सामने आ रही हैं, वह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को एक बार फिर कठघरे में खड़े करती दिख रही है.
Education
PM मोदी और अमिताभ बच्चन देंगे बेगूसराय में परीक्षा! LNMU दरभंगा ने निकाला फरमान
PM मोदी और अमिताभ बच्चन देंगे बेगूसराय में परीक्षा! LNMU दरभंगा ने निकाला फरमान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई सेलिब्रिटी बेगूसराय से परीक्षा देंगे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई सेलिब्रिटी बेगूसराय से परीक्षा दें

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
