अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर सामान जब्ती के खिलाफ प्रदर्शन, आगजनी और रास्ता जामभारत के नए मानचित्र में ऐसा क्या है जिस पर भड़क सकता है नेपाल? सीमा विवाद बढ़ने की आशंकाचीन के कद्दू बीजों ने खोला तस्करी का नया रास्ता, फ्लाई ऐश टैंकरों में गुप्त तहखाने बनाकर हो रही भारत में सप्लाईBihar Weather Tomorrow: अक्टूबर में बदला बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमानबढ़नी और सिद्धार्थनगर होकर चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस, नेपाल सीमा से सटे यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगातबिहार एमएलसी चुनावः महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट तो JDU में अंतर्कलह, अनंत सिंह से तेवर से दिलचस्प हुआ मुकाबला'बिहार का नाम शर्मसार हुआ', बेटियों से दुराचार पर बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने उठाए सवाल, कहा- लॉ एंड ऑर्डर...बहराइच के रूपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा पर बना मैत्री द्वार, पर्यटकों के आकर्षण का बना केंद्र, आवागमन होगा स...उत्तराखंड सरकार ने पहली बार भारत-नेपाल सीमा के पास बनबसा में कैबिनेट की बैठक कीपटना से मुजफ्फरपुर सिर्फ 1 घंटे में, बिहार में बिछेगा रैपिड रेल का जाल, रूट के सर्वे का काम शुरू‘हेलो! हम बोल रहे हैं’, बिहार की मिट्टी से निकली कहानी, प्यार से शुरू होकर सियासत तक पहुंचती है...बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर सामान जब्ती के खिलाफ प्रदर्शन, आगजनी और रास्ता जामभारत के नए मानचित्र में ऐसा क्या है जिस पर भड़क सकता है नेपाल? सीमा विवाद बढ़ने की आशंकाचीन के कद्दू बीजों ने खोला तस्करी का नया रास्ता, फ्लाई ऐश टैंकरों में गुप्त तहखाने बनाकर हो रही भारत में सप्लाईBihar Weather Tomorrow: अक्टूबर में बदला बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमानबढ़नी और सिद्धार्थनगर होकर चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस, नेपाल सीमा से सटे यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगातबिहार एमएलसी चुनावः महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट तो JDU में अंतर्कलह, अनंत सिंह से तेवर से दिलचस्प हुआ मुकाबला'बिहार का नाम शर्मसार हुआ', बेटियों से दुराचार पर बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने उठाए सवाल, कहा- लॉ एंड ऑर्डर...बहराइच के रूपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा पर बना मैत्री द्वार, पर्यटकों के आकर्षण का बना केंद्र, आवागमन होगा स...उत्तराखंड सरकार ने पहली बार भारत-नेपाल सीमा के पास बनबसा में कैबिनेट की बैठक कीपटना से मुजफ्फरपुर सिर्फ 1 घंटे में, बिहार में बिछेगा रैपिड रेल का जाल, रूट के सर्वे का काम शुरू‘हेलो! हम बोल रहे हैं’, बिहार की मिट्टी से निकली कहानी, प्यार से शुरू होकर सियासत तक पहुंचती है...

Article Advertisement

Education

PM मोदी 14 मई को वाराणसी में करेंगे नामांकन, राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले गणेश्वर शास्त्री होंगे प्रस्तावक

PM मोदी 14 मई को वाराणसी में करेंगे नामांकन, राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले गणेश्वर शास्त्री होंगे प्रस्तावक   पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के लिए जमकर रैलियां और रोड शो कर रहे हैं. इसी बीच पीएम मोदी मंगलवार को वाराणसी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पीएम मोदी के नामांकन के लिए गणेश्वर शास्त्र

PM मोदी 14 मई को वाराणसी में करेंगे नामांकन, राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले गणेश्वर शास्त्री होंगे प्रस्तावक

Article Advertisement

PM मोदी 14 मई को वाराणसी में करेंगे नामांकन, राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले गणेश्वर शास्त्री होंगे प्रस्तावक   पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के लिए जमकर रैलियां और रोड शो कर रहे हैं. इसी बीच पीएम मोदी मंगलवार को वाराणसी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पीएम मोदी के नामांकन के लिए गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को प्रस्तावक के रूप में चुना गया है   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 14 मई को वाराणसी में अपना नामांकन भरेंगे. पीएम मोदी के नामांकन के लिए बीजेपी ने चार प्रस्तावकों के नाम तय किए हैं. गृह मंत्री अमित शाह प्रस्तावकों के नाम पर मुहर लगा दी है. पीएम मोदी के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में सबसे पहला नाम गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ का है. जिन्होंने अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था. वह राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुजारी भी थे. पीएम मोदी के नामांकन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी के कई   बीजेपी ने तय किए थे 26 नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के लिए बीजेपी ने 26 नाम तय किए थे. इन सभी नामों को प्रधानमंत्री मोदी के पास भेजा गया था. शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान स्थित मोदी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में बैठक की. इस दौरान गृह मंत्री ने प्रस्तावित नामों पर पार्टी की कोर कमेटी से विस्तार से चर्चा की. पीएम के नामांकन के लिए चुने गए ये नाम पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में दूसरा नाम माझी समाज से तो एक पद्म अलंकृत विभूति को भी शामिल किया गया है. इसमें पद्मश्री डा. राजेश्वर आचार्य का नाम भी शामिल होने की बात कही जा रही है. इसके अलावा प्रस्तावकों में एक महिला भी होंगी. इसलिए पद्मश्री डा. सोमा घोष का नाम भी इस सूची में माना जा रहा है. इनके अलावापूर्व कुलपति और पद्मश्री डा. सरोज चूड़ामणि गोपाल का नाम भी इस सूची में प्रमुखता से बताया जा रहा है.   2019 में ये थे पीएम मोदी के प्रस्तावक बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में पीएम मोदी के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में विज्ञानी रमाशंकर पटेल, शिक्षाविद् प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला, डोमराजा जगदीश चौधरी और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता शामिल थे. वहीं 2014 में महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र गिरधर मालवीय, शास्त्रीय गायक पं. छन्नूलाल मिश्रा, नाविक भद्र प्रसाद निषाद और बुनकर अशोक कुमार को पीएम मोदी के नामांकन में प्रस्ताव बनाया गया था.   वाराणसी में सातवें चरण में एक जून को वोटिंग बता दें कि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी लोकसभा से अपना नामांकन कर रहे हैं. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को वाराणसी में भारी बहुत से जीत मिली थी. इस बार बीजेपी इस जीत को और बड़ा करने जा रही है. वाराणसी में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read