PM मोदी के ‘योग’ से नीतीश-नायडू गायब!
क्या NDA के सहयोगियों ने बनाई योग दिवस से दूरी इंटरनेशनल योगा डे पर आज पीएम मोदी ने श्रीनगर में योग किया।
हालांकि बारिश के कारण वे तय कार्यक्रम के अनुसार 7 हजार लोगों के साथ योग नहीं कर सके।
इस बीच एनडीए के सहयोगी नीतीश-नायडू को हर कोई तलाश रहा है।
आज 10वां योग दिवस है।
इस अवसर पर आज पीएम मोदी ने श्रीनगर में योग किया।
बारिश के कारण पीएम मोदी डल झील के किनारे 7 हजार लोगों के साथ योग नहीं कर सके।
इसके बाद प्रशासन ने कार्यक्रम का वेन्यू बदलकर इसे एक हाॅल में शिफ्ट कर दिया।
इसके बाद पीएम मोदी ने 50 लोगों के साथ योग किया।
योग को लेकर आज सभी राज्यों के सीएम ने भी इसमें हिस्सा लिया था।
विशेष तौर से बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
वहीं केंद्र की एनडीए सरकार में सहयोगी जेडीयू और टीडीपी इस पूरे कार्यक्रम से गायब रही।
बिहार में सीएम नीतीश कुमार योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
बिहार में जेडीयू की सहयोगी बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा योग दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
सम्राट चौधरी ने योग दिवस पर पटना स्थित पाटलिपुत्र काॅप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया।
वहीं एनडीए की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी टीडीपी के प्रमुख और आंध्रप्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू भी योग दिवस पर योग करते नजर नहीं आए।
ना ही उन्होंने सोशल मीडिया पर योग डे जुड़ा कोई ट्वीट किया।
कुल मिलाकर एनडीए के दोनों बड़े पार्टनर इस योग डे पर नदारद दिखे।
एकनाथ शिंदे दिखे लेकिन अजित पवार रहे नदारद ऐसे में यह सवाल उठ रहे हैं कि एनडीए के दोनों सहयोगी कहां है?
नायडू और नीतीश, दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री हैं।
ऐसे में दोनों ही राज्यों में आयोजित किए जाने वाले सरकारी कार्यक्रमों में नीतीश-नायडू को उपस्थित रहना था।
लेकिन सरकारी कार्यक्रम तो दूर की बात है दोनों ही राज्यों के सीएम किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आए।
ऐसे में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों नीतीश-नायडू ने योग दिवस पर योग नहीं किया।
इन दोनों के अलावा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
दोनों नेताओं ने हजारों लोगों की मौजूदगी में योगा किया।
हालांकि एनसीपी प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार इस कार्यक्रम से नदारद दिखे।
Article Advertisement
Bihar
PM मोदी के ‘योग’ से नीतीश-नायडू गायब! क्या NDA के सहयोगियों ने बनाई योग दिवस से दूरी
PM मोदी के ‘योग’ से नीतीश-नायडू गायब! क्या NDA के सहयोगियों ने बनाई योग दिवस से दूरी इंटरनेशनल योगा डे पर आज पीएम मोदी ने श्रीनगर में योग किया। हालांकि बारिश के कारण वे तय कार्यक्रम के अनुसार 7 हजार लोगों के साथ योग नहीं कर सके। इस बीच एनडीए के सहयोगी नीतीश-नायडू को हर कोई तलाश रहा है। आज

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
