अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

प्रधानमंत्री ने निर्भया के दोषियों की फांसी को न्याय की जीत करार दिया, नेताओं ने किया स्वागत

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड के दोषियों को शुक्रवार तड़के फांसी पर लटकाए जाने को न्याय की जीत करार दिया और कई अन्य मंत्रियों एवं महिला अधिकार समूहों ने भी इसका स्वागत किया। इस घटना के समय दिल्ली पुलिस के प्रमुख रहे नीरज कुमार ने इस म

प्रधानमंत्री ने निर्भया के दोषियों की फांसी को न्याय की जीत करार दिया, नेताओं ने किया स्वागत

Article Advertisement

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड के दोषियों को शुक्रवार तड़के फांसी पर लटकाए जाने को न्याय की जीत करार दिया और कई अन्य मंत्रियों एवं महिला अधिकार समूहों ने भी इसका स्वागत किया।

Article Advertisement

इस घटना के समय दिल्ली पुलिस के प्रमुख रहे नीरज कुमार ने इस मामले को अपने 37 साल के करियर का ‘‘सबसे अहम मामला’’ करार दिया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ न्याय की जीत हुई है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है और हमें ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जहां ध्यान महिला सशक्तिकरण, समानता और अवसर प्रदान करने पर हो।’’ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले के चारों दोषियों को फांसी दिए जाने पर कहा कि इससे अपराधियों को सख्त संदेश जाएगा कि वे कानून से भाग नहीं सकते ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read