अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

PM Modi की बिहार में एंट्री से पहले Tejashwi Yadav ने दागे 7 सवाल, बोले- फिर होगी जुमलों की बरसात

PM Modi की बिहार में एंट्री से पहले Tejashwi Yadav ने दागे 7 सवाल, बोले- फिर होगी जुमलों की बरसात प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम के बिहार पहुंचने से पहले आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हमलावार हो गए हैं। तेजस्वी यादव ने पीएम म

PM Modi की बिहार में एंट्री से पहले Tejashwi Yadav ने दागे 7 सवाल, बोले- फिर होगी जुमलों की बरसात

Article Advertisement

PM Modi की बिहार में एंट्री से पहले Tejashwi Yadav ने दागे 7 सवाल, बोले- फिर होगी जुमलों की बरसात प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम के बिहार पहुंचने से पहले आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हमलावार हो गए हैं।

Article Advertisement

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से 7 सवालों के जवाब मांगे हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में चुनावी पारा फिर से चढ़ने वाला है। दूसरे चरण की वोटिंग में जहां आज बिहार की 5 सीटों पर मतदान हो रहे हैं तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर से बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। हालांकि बिहार में पीएम मोदी की एंट्री से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सवालों के तीर चलाने शुरू कर दिए हैं। तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट आज सुबह तड़के ही तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी से 7 सावल पूछे हैं। तेजस्वी यादव ने लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज फिर से जुमलों की बारिश करने बिहार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री जी से हर बिहारवासी के कुछ सवाल, जिसका जवाब अपने भाषण में जरूर दें।   तेजस्वी यादव के 7 सवाल तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से वोट मांगने की वजह से लेकर रोजगार, शिक्षा, बेरोजगारी और स्वास्थ सेवा सहित पिछले 10 सालों में हुए विकास का ब्यौरा मांगा है। तेजस्वी यादव के सभी सात सवाल उनके ट्वीट में मौजूद हैं। अब देखना होगा कि क्या पीएम मोदी इन सवालों के जवाब देते हैं या नहीं?   पीएम मोदी की रैली बता दें कि इस महीने में प्रधानमंत्री मोदी चौथी बार बिहार का रुख करने वाले हैं। आज पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी बिहार के आररिया और मुंगेर में चुनावी रैली करेंगे। वहीं आज बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। दूसरे चरण की वोटिंग में भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बांका और किशनगंज में मतदान चल रहे हैं। ऐसे में तेजस्वी के सवाल और पीएम मोदी की रैली ने बिहार की सियासी सरगर्मी को हवा दे दी है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read