भागलपुर (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।
धमकी देने वाला शख्स वीपीएन का इस्तेमाल करके व्हाट्सएप के जरिए पीएमओ को धमकी भरा मैसेज भेजा था ।
Crime
PM मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, वीपीएन से भेजा था मैसेज, चाचा को फंसाने की थी साजिश
भागलपुर (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाला शख्स वीपीएन का इस्तेमाल करके व्हाट्सएप के जरिए पीएमओ को धमकी भरा मैसेज भेजा था । इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर ला दिया। आरोपी की पहचान और साजिश

Article Advertisement
Article Advertisement
इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर ला दिया।
आरोपी की पहचान और साजिश का खुलासा: पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान समीर कुमार रंजन (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी गांव का निवासी है।
पूछताछ में समीर ने बताया कि उसने यह धमकी अपने ही चाचा मंटू चौधरी को फंसाने के लिए दी थी , जिनसे उसका जमीन को लेकर पुराना विवाद है।
कैसे भेजा गया था धमकी भरा मैसेज: 29 मई की दोपहर, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा संदेश मिला।
इसके तुरंत बाद NIA, IB और गृह मंत्रालय हरकत में आ गए।
शुरुआती जांच के बाद मामला बिहार पुलिस को सौंपा गया।
4 घंटे में गिरफ्तार, तकनीकी जांच बनी मददगार: पुलिस ने व्हाट्सएप लॉग, सिम कार्ड की जांच, मोबाइल फिंगरप्रिंट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर समीर तक पहुंच बनाई।
“जांच में स्पष्ट हुआ कि समीर ने अपने चाचा मंटू चौधरी को फंसाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल कर धमकी भेजी थी।” — चंद्रभूषण, सदर डीएसपी चाचा मंटू चौधरी निकले निर्दोष: 70 वर्षीय मंटू चौधरी ने बताया कि वह एक साधारण किसान हैं, और उन्होंने मैट्रिक तक पढ़ाई की है।
वह पुराने फोन का इस्तेमाल करते हैं और टेक्नोलॉजी से दूर हैं।
पुलिस ने उन्हें पूरी तरह से क्लीन चिट दी है।
राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता: “इस प्रकार की धमकियां देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।
हम इन्हें गंभीरता से लेते हैं।
आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।” — हृदयकांत, एसएसपी भागलपुर कानूनी कार्रवाई: आरोपी समीर रंजन के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
मोबाइल, सिम और अन्य डिजिटल डिवाइस को जब्त कर लिया गया है।
विस्तृत जांच जारी है।
निष्कर्ष: यह मामला दर्शाता है कि व्यक्तिगत रंजिश को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ना कितना खतरनाक हो सकता है।
आधुनिक तकनीक का गलत इस्तेमाल और वीपीएन जैसे टूल्स की गलत दिशा में उपयोग , कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
