अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Crime

पीएम मोदी की सभा में मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, कुख्यात ‘छूमंतर’ समेत 7 गिरफ्तार

पूर्णिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से 29 मोबाइल चोरी करने वाले साइबर अपराधियों का गिरोह पूर्णिया पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गिरोह का सरगना राजेश महतो उर्फ़ छूमंतर मोबाइल लॉक तोड़ने और यूपीआई अकाउंट से पैसे उड़ाने में माहिर है। पुलिस ने इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर 84 चोरी के मोबाइल, 8

पीएम मोदी की सभा में मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, कुख्यात ‘छूमंतर’ समेत 7 गिरफ्तार

Article Advertisement

पूर्णिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से 29 मोबाइल चोरी करने वाले साइबर अपराधियों का गिरोह पूर्णिया पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गिरोह का सरगना राजेश महतो उर्फ़ छूमंतर मोबाइल लॉक तोड़ने और यूपीआई अकाउंट से पैसे उड़ाने में माहिर है। पुलिस ने इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर 84 चोरी के मोबाइल, 8 सिम कार्ड और 4 आधार कार्ड बरामद किए। गिरोह का नेटवर्क और तरीका पुलिस के अनुसार, गिरोह झारखंड के साहेबगंज जिले के तीन पहाड़ इलाके से संचालित होता था और देशभर के 50 से ज्यादा शहरों में सक्रिय था। भीड़भाड़ वाले इलाकों और सभाओं में मोबाइल चोरी करना। चोरी के तुरंत बाद लॉक तोड़ना। मोबाइल से जुड़े यूपीआई अकाउंट से पैसे निकालना और फर्जी खातों में ट्रांसफर करना। चोरी के मोबाइल नेपाल और बांग्लादेश के एजेंटों को बेचना। छूमंतर गिरोह अब तक एक लाख से ज्यादा मोबाइल चोरी कर चुका है और करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। पीएम मोदी की सभा से चोरी के 29 फोन 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान इस गिरोह ने 29 मोबाइल चोरी किए। 17 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार अपराधी गिरोह के 7 सदस्यों में 6 झारखंड और 1 पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। राजेश महतो उर्फ छूमंतर (मुखिया) मुन्ना कुमार मंडल पप्पू महतो उर्फ पप्पू नोनिया कपूर महतो गणेश कुमार महतो एक किशोर (झारखंड) कार्तिक नोनिया (पश्चिम बंगाल) ये सभी पहले भी झारखंड, राजस्थान, ओडिशा और बंगाल में मोबाइल चोरी और साइबर फ्रॉड के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच पूर्णिया पुलिस ने इस गिरोह को धर दबोच कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी ने बताया कि गिरोह हर तीन महीने में ठिकाना बदल लेता था और किराए पर मकान लेकर खुद को कंपनी का कर्मचारी बताता था। पुलिस का दावा है कि अब गिरोह की सक्रियता पूरी तरह खत्म हो गई है और आगे की पूछताछ जारी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read