अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000 km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत ...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हें CM सम्राट ने सौंपा बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभारबिहार में शुरू करें मसाले की खेती, सरकार दे रही है मोटी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन, जानें लास्ट डेटबिहार बाढ़ अपडेट: CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान का आज तूफानी दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट प्रोग्रामबिहार आज का मौसमः पटना में बारिश से आफत, मुजफ्फरपुर-दरभंगा समेत 25 जिलों में वर्षा-ठनका का अलर्टबिहार में अचानक क्या हुआ? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े अफसर, DGP के साथ BPSC और BPSSC अध्यक्ष भी लंबे अवकाश परभारत-नेपाल सीमा पर 25 एलवेस्टर शीट जब्त: 2 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर भी पकड़ा'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000 km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत ...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हें CM सम्राट ने सौंपा बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभारबिहार में शुरू करें मसाले की खेती, सरकार दे रही है मोटी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन, जानें लास्ट डेटबिहार बाढ़ अपडेट: CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान का आज तूफानी दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट प्रोग्रामबिहार आज का मौसमः पटना में बारिश से आफत, मुजफ्फरपुर-दरभंगा समेत 25 जिलों में वर्षा-ठनका का अलर्टबिहार में अचानक क्या हुआ? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े अफसर, DGP के साथ BPSC और BPSSC अध्यक्ष भी लंबे अवकाश परभारत-नेपाल सीमा पर 25 एलवेस्टर शीट जब्त: 2 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर भी पकड़ा

Article Advertisement

World

क्या फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा? पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद सामने आया बड़ा अपडेट

क्या फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा? पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद सामने आया बड़ा अपडेट Pm Narendra Modi BRICS 2024: रूस में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई है। शिखर सम्मेलन से अलग भेंट में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हु

क्या फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा? पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद सामने आया बड़ा अपडेट

Article Advertisement

क्या फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा? पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद सामने आया बड़ा अपडेट Pm Narendra Modi BRICS 2024: रूस में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई है। शिखर सम्मेलन से अलग भेंट में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। BRICS Summit 2024: रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कजान में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। इस मुलाकात में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है। पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान चीनी राष्ट्रपति से कहा कि आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत और चीन के संबंध न केवल उनके लोगों के लिए, बल्कि दुनियाभर की शांति स्थिरता और प्रगति के लिए जरूरी हैं। माना जा रहा है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बात हुई है। इसको लेकर सकारात्मक अपडेट सामने आ सकता है। मुलाकात से पूर्व भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बयान सामने आया था। उनसे पूछा गया था कि क्या कैलाश मानसरोवर यात्रा बंद करने का मुद्दा वार्ता में शामिल किया जाएगा? इसके जवाब में मिसरी ने कहा था कि मुझे यकीन है कि यह उन मुद्दों में से एक होगा, जो नेताओं के बीच होने वाली चर्चाओं के एजेंडे में होंगे।   वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सीमा पर पिछले चार साल में जो स्थिति बनी थी। उस विषय पर बनी सहमति का वे स्वागत करते हैं। सीमा पर शांति और स्थिरता बनी रहे, भारत और चीन को इसके लिए पहल करनी होगी। आपसी विश्वास और एक-दूसरे को साथ लेकर ही दोनों देश आगे बढ़ सकते हैं। वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच अधिक संचार और सहयोग की जरूरत है। हमें अपने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे की विकास आकांक्षाओं को पूरा करने की जरूरत है। विकासशील देशों को एक होना होगा। हम लोगों को अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा। अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ाने के साथ ही लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों को लगातार काम करने की जरूरत है।   2020 में बनी थी तनाव की स्थिति 2020 में भारत और चीन सीमा पर सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं। जिसके बाद लगातार राजनयिक और विभिन्न स्तर पर दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। अब दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति से कई मुद्दों को सुलझने के आसार हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सीमाओं पर लगातार शांति बनी रहे, इसका ध्यान रखना होगा। दोनों देशों ने जोर दिया कि सीमा विवाद से निपटने के लिए विशेष प्रतिनिधियों को नियुक्त करना जरूरी है। तभी शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों को क्षेत्रीय, वैश्विक शांति तथा स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण करार दिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read