PM Narendra Modi: 2 दिन, 4 राज्य, 25 हजार करोड़ की सौगात; ऐसा होगा PM मोदी का दक्षिण दौरा गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण भारतीय राज्यों के दौरे का प्लान बनाया है।
इसके तहत वह शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे और कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पहुंचेंगे।
खबर है कि पीएम इन चारों राज्यों के 25 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
खास बात है कि भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से दक्षिण भारत में सियासी विस्तार की कोशिश कर रही है।
किस राज्य को क्या मिलेगा कर्नाटक प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, PM बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे, जिसे लगभग 5000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
ये टर्मिनल इस हवाई अड्डे की यात्री क्षमता को लगभग 2.5 करोड़ की मौजूदा क्षमता से दोगुना करके 5-6 करोड़ यात्री प्रति वर्ष कर देगा।
पीएमओ की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंगलुरु के क्रांतिवीर संगोली रायन्ना (केएसआर) रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-मैसुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और केएसआर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
साथ ही पीएम मोदी बेंगलुरु में 98 टन कांस्य और 120 टन स्टील से तैयार श्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 मीटर ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
आंध्र प्रदेश PMO ने बताया कि 10,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
वे 6-लेन के ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे के आंध्र प्रदेश खंड की आधारशिला रखेंगे।
इसे 3750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा।
वह ओएनजीसी की यू-फील्ड ऑनशोर डीप वाटर ब्लॉक परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसे 2900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।
ये इस परियोजना की सबसे गहरी गैस खोज है जहां लगभग 3 मिलियन मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रति दिन (एमएमएससीएमडी) की गैस उत्पादन क्षमता है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इस दौरान करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जाएगी।
साथ ही पीएम विशाखापट्टनम फिशिंग हार्बर के आधुनिकीकरण और उन्नयन की आधारशिला भी रखेंगे।
इस परियोजना की कुल लागत लगभग 150 करोड़ रुपये है।
तेलंगाना PMO के अनुसार, प्रधानमंत्री रामागुंडम में 9500 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
वे रामागुंडम में उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
रामागुंडम परियोजना की आधारशिला भी 7 अगस्त 2016 को प्रधानमंत्री ने ही रखी थी।
इसके अलावा पीएम भद्राचलम रोड-सत्तुपल्ली रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे जिसे लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
इसके साथ ही वे 2200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
तमिलनाडु प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि पीएम मोदी गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
दीक्षांत समारोह में 2018-19 और 2019-20 बैच के 2300 से अधिक छात्र डिग्री प्राप्त करेंगे।
Article Advertisement
Education
PM Narendra Modi: 2 दिन, 4 राज्य, 25 हजार करोड़ की सौगात; ऐसा होगा PM मोदी का दक्षिण दौरा
PM Narendra Modi: 2 दिन, 4 राज्य, 25 हजार करोड़ की सौगात; ऐसा होगा PM मोदी का दक्षिण दौरा गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण भारतीय राज्यों के दौरे का प्लान बनाया है। इसके तहत वह शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे और कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
