अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर सामान जब्ती के खिलाफ प्रदर्शन, आगजनी और रास्ता जामभारत के नए मानचित्र में ऐसा क्या है जिस पर भड़क सकता है नेपाल? सीमा विवाद बढ़ने की आशंकाचीन के कद्दू बीजों ने खोला तस्करी का नया रास्ता, फ्लाई ऐश टैंकरों में गुप्त तहखाने बनाकर हो रही भारत में सप्लाईBihar Weather Tomorrow: अक्टूबर में बदला बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमानबढ़नी और सिद्धार्थनगर होकर चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस, नेपाल सीमा से सटे यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगातबिहार एमएलसी चुनावः महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट तो JDU में अंतर्कलह, अनंत सिंह से तेवर से दिलचस्प हुआ मुकाबला'बिहार का नाम शर्मसार हुआ', बेटियों से दुराचार पर बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने उठाए सवाल, कहा- लॉ एंड ऑर्डर...बहराइच के रूपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा पर बना मैत्री द्वार, पर्यटकों के आकर्षण का बना केंद्र, आवागमन होगा स...उत्तराखंड सरकार ने पहली बार भारत-नेपाल सीमा के पास बनबसा में कैबिनेट की बैठक कीपटना से मुजफ्फरपुर सिर्फ 1 घंटे में, बिहार में बिछेगा रैपिड रेल का जाल, रूट के सर्वे का काम शुरू‘हेलो! हम बोल रहे हैं’, बिहार की मिट्टी से निकली कहानी, प्यार से शुरू होकर सियासत तक पहुंचती है...बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर सामान जब्ती के खिलाफ प्रदर्शन, आगजनी और रास्ता जामभारत के नए मानचित्र में ऐसा क्या है जिस पर भड़क सकता है नेपाल? सीमा विवाद बढ़ने की आशंकाचीन के कद्दू बीजों ने खोला तस्करी का नया रास्ता, फ्लाई ऐश टैंकरों में गुप्त तहखाने बनाकर हो रही भारत में सप्लाईBihar Weather Tomorrow: अक्टूबर में बदला बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमानबढ़नी और सिद्धार्थनगर होकर चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस, नेपाल सीमा से सटे यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगातबिहार एमएलसी चुनावः महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट तो JDU में अंतर्कलह, अनंत सिंह से तेवर से दिलचस्प हुआ मुकाबला'बिहार का नाम शर्मसार हुआ', बेटियों से दुराचार पर बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने उठाए सवाल, कहा- लॉ एंड ऑर्डर...बहराइच के रूपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा पर बना मैत्री द्वार, पर्यटकों के आकर्षण का बना केंद्र, आवागमन होगा स...उत्तराखंड सरकार ने पहली बार भारत-नेपाल सीमा के पास बनबसा में कैबिनेट की बैठक कीपटना से मुजफ्फरपुर सिर्फ 1 घंटे में, बिहार में बिछेगा रैपिड रेल का जाल, रूट के सर्वे का काम शुरू‘हेलो! हम बोल रहे हैं’, बिहार की मिट्टी से निकली कहानी, प्यार से शुरू होकर सियासत तक पहुंचती है...

Article Advertisement

Business

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को प्रयागराज पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को प्रयागराज पहुंचेंगे नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रयागराज का दौरा करेंगे और दो लाख से अधिक महिलाओं की मौजूदगी वाले एक अनोखे कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि यह कार्यक्

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को प्रयागराज पहुंचेंगे

Article Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को प्रयागराज पहुंचेंगे नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रयागराज का दौरा करेंगे और दो लाख से अधिक महिलाओं की मौजूदगी वाले एक अनोखे कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से जमीनी स्तर पर, उन्हें आवश्यक कौशल, प्रोत्साहन और संसाधन प्रदान करने के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। पीएमओ ने कहा कि वह स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के खातों मे 1000 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे जिससे लगभग 16 लाख महिला सदस्यों को लाभ पहुंचेगा। उसने बताया कि यह हस्तांतरण दीनदयाल उपाध्याय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई) के तहत किया जाएगा ,जिसमें 80,000 एसएचजी को प्रति एसएचजी 1.10 लाख रुपये का सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) प्राप्त होगा और 60,000 एसएचजी को प्रति एसएचजी 15,000 रुपये की चक्रीय (रिवॉल्विंग) निधि प्राप्त होगी। पीएमओ ने बताया कि व्यापार अभिकर्ता-सखियों (बीसी-सखियों) को प्रोत्साहित करने के लिए, प्रधानमंत्री उनमें से 20,000 के खाते में पहले महीने के वजीफे के रूप में 4,000 रुपये की राशि भी स्थानांतरित करेंगे। जब बीसी-सखियां जमीनी स्तर पर वित्तीय सेवाओं के प्रदाता के रूप में अपना काम शुरू करती हैं, तो उन्हें छह महीने के लिए 4,000 रुपये का वजीफा दिया जाता है, ताकि वे अपने काम में स्थिर हो जाएं और फिर लेन-देन पर कमीशन के माध्यम से कमाई शुरू करें। कार्यक्रम के दौरान, मोदी 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' के तहत एक लाख से अधिक लाभार्थियों को कुल 20 करोड़ से रुपये अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे। यह योजना एक बालिका को उसके जीवन के विभिन्न चरणों में सशर्त नकद हस्तांतरण प्रदान करती है। कुल हस्तांतरण 15,000 रुपये प्रति लाभार्थी है। वह 202 पूरक पोषण निर्माण इकाइयों की आधारशिला भी रखेंगे। इन इकाइयों को स्वयं सहायता समूहों द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है और एक इकाई के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read