PM मोदी OPS पर बोलें तो देंगे वोट... पेंशन के मुद्दे से हिमाचल में बैकफुट पर भाजपा; कांग्रेस को उम्मीद पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अब तक कमजोर मानी जा रही थी, लेकिन पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) के दांव ने उसे मुकाबले में खड़ा कर दिया है।
12 नवंबर को मतदान होना है और उससे पहले ओपीएस के मुद्दे पर गली-गली में चर्चा हो रही है।
कहा जा रहा है कि हिमाचल चुनाव में पुरानी पेंशन स्कीम का मुद्दा निर्णायक हो सकता है।
एक रिटायर्ड कर्मचारी ने नई पेंशन स्कीम को गलत बताते हुए कहा, 'मैं रिटायर हूं और पुरानी पेंशन स्कीम के तहत हर महीने रकम मिलती है।
लेकिन नई पीढ़ी की सुरक्षा भी जरूरी है।
इसलिए पुरानी पेंशन स्कीम एक मुद्दा है।' वह कहते हैं कि हमने बीते चुनाव में भाजपा को ही वोट किया था।
इस बार हम चाहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी इस मसले पर कुछ वादा करें।
तभी मतदान पर फैसला होगा।
हम उनके इंतजार में हैं।
शिमला के वरिष्ठ पत्रकार सुनील शुक्ला कहते हैं, 'एनपीएस के कर्मचारी चुनाव में निर्णायक साबित हो सकते हैं।
उनकी संख्या करीब सवा लाख है।
यदि उनके परिवारों को भी जोड़ लिया जाए तो हर विधानसभा में उनके लगभग 3,000 वोट हैं।' ऐसे में नई पेंशन स्कीम वाले कर्मचारी यदि कांग्रेस की ओर से झुकते हैं तो फिर वह मुकाबले में आ सकती है।
नए वोटर्स के जरिए OPS की काट कर पाएगी भाजपा?
हालांकि वह नए मतदाताओं के बीच भाजपा की मजबूत पैठ मानते हैं।
वहते हैं कि नए मतदाता भाजपा की ओर जा सकते हैं।
युवाओं में मोदी का क्रेज दिख रहा है।
इनकी संख्या 3 लाख के करीब है और यह देखने वाली बात होगी कि युवाओं के भरोसे भाजपा कैसे ओपीएस की काट कर पाएगी।
धर्मशाला में रहने वाले एक सरकारी कर्मचारी ने कहा, 'हम नई पेंशन स्कीम के तहत आते हैं।
परिवार की सुरक्षा के लिए पुरानी स्कीम बेहतर थी।
जो भी पार्टी हमें पुरानी स्कीम लागू करने का वादा करेगी।
हम उसके लिए वोट डालने पर विचार करेंगे।' क्यों कांग्रेस बना रही है पुरानी पेंशन स्कीम से माहौल पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है।
इसके अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे अपनी सत्ता वाले राज्यों में कांग्रेस ने ओपीएस स्कीम को लागू भी किया है।
ऐसे में वह लगातार दोहरा रही है कि हम सत्ता में आते ही राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कर देंगे।
अब इसे लेकर भाजपा पर दबाव है कि वह भी बड़ा वादा करे।
सीएम जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने की बात कही है, लेकिन पुरानी स्कीम लागू करने का स्पष्ट ऐलान अब तक नहीं किया गया है।
Article Advertisement
Bihar
PM मोदी OPS पर बोलें तो देंगे वोट... पेंशन के मुद्दे से हिमाचल में बैकफुट पर भाजपा; कांग्रेस को उम्मीद
PM मोदी OPS पर बोलें तो देंगे वोट... पेंशन के मुद्दे से हिमाचल में बैकफुट पर भाजपा; कांग्रेस को उम्मीद पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अब तक कमजोर मानी जा रही थी, लेकिन पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) के दांव ने उसे मुकाबले में खड़ा कर दिया है। 12 नवंबर को मतदान होना है और उससे पहले ओपीएस के मुद्दे पर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
