PM मोदी को 'नीच' कहने पर कांग्रेस भी AAP पर भड़की, कहा- बर्दाश्त नहीं करेगा गुजरात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी करने के लिए निंदा की है।
Crime
PM मोदी को 'नीच' कहने पर कांग्रेस भी AAP पर भड़की, कहा- बर्दाश्त नहीं करेगा गुजरात
PM मोदी को 'नीच' कहने पर कांग्रेस भी AAP पर भड़की, कहा- बर्दाश्त नहीं करेगा गुजरात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी करने के लिए निंदा की है। उन्होंने कहा कि गुजरात और देश इसे बर

Article Advertisement
Article Advertisement
उन्होंने कहा कि गुजरात और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
आप नेता की टिप्पणी की निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी की मां 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बघेल ने कहा, "गोपाल इटालिया ने जातिवादी टिप्पणी की जिसे गुजरात और देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने पीएम की मां के बारे में टिप्पणी की।
वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।
कांग्रेस इसकी निंदा करती है।
गुजरात की यह लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस की होगी।'' बघेल ने आगे दावा किया कि AAP भाजपा की 'बी' टीम है और वे कांग्रेस को हराने के लिए गुजरात, गोवा और उत्तराखंड जाते हैं।
उन्होंने आप को 'खास आदमी पार्टी' करार दिया।
गोपाल इटालिया का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था, जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' का आदमी बताते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर हो गई और इसे पीएम मोदी के लिए जातिसूचक गाली बताया।
इटालिया को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा तलब किए जाने के बाद हिरासत में लिया था।
NCW प्रमुख ने इटालिया को एक विवादास्पद वीडियो के लिए तलब किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।
आप अध्यक्ष के इस बयान की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि केजरीवाल का नए स्तर पर गिरना आश्चर्य की बात नहीं है।
उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल के आशीर्वाद से गुजरात के आप अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 साल की मां पर दुर्भावना से हमला किया।
केजरीवाल के लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है।
नरेंद्र मोदी की मां का एकमात्र अपराध यह है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को जन्म दिया।'' गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने राज्य प्रमुख गोपाल इटालिया की हालिया टिप्पणी को लेकर आप पर निशाना साधा।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने कहा कि आप की नाटक करने की पुरानी आदत है, हालांकि, पार्टी गुजरात में सफल नहीं होगी।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनकी टिप्पणी पर इटालिया की खिंचाई की।
पात्रा ने कहा था, "प्रधानमंत्री को नीचा बताना देश के लोकतांत्रिक नियमों के खिलाफ है।
यह देश का अपमान है।
कोई भी जाति हो या कोई भी धर्म, कोई भी व्यक्ति नीच नहीं हो सकता।"
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
