नक्सलियों का उत्पात, लाखों की पोकलेन मशीन को फूंका, फायरिंग कर फैलायी दहशत - POCLAIN MACHINE BURNT IN GAYA गया-औरंगाबाद के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों ने लाखों की पोकलेन मशीन को जला दिया है. मामला लेवी की डिमांड से जुड़ा है. पढ़ें पूरी खबर... गया: बिहार के गया और औरंगाबाद के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने एक पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया. पोकलेन मशीन लाखों की बताई जा रही है. इस पोकलेन मशीन से पईन निर्माण का कार्य चल रहा था. इसी क्रम में नक्सली आ धमके और कर्मियों को कब्जे में लेते हुए मशीन को आग लगा दी. इसके बाद वो फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले. नक्सलियों ने पोकलेन मशीन को फूंका: गया-औरंगाबाद के सीमावर्ती इलाके पचरुखिया लंगूराही में पईन निर्माण कार्य चल रहा था. जहां इस घटना को अंजाम दिया गया है. जिसके बाद पोकलेन मशीन के कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे. वहीं घटना के बाद भागने के क्रम में नक्सलियों के द्वारा फायरिंग भी की गई. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. इस घटना के दौरान नक्सलियों ने मजदूरों के साथ मारपीट भी की, ये मामला लेवी डिमांड से जुड़ा बताया जा रहा है. लाखों की पोकलेन मशीन को किया आग के हवाले निर्माण कार्य बंद करने की धमकी: नक्सलियों ने काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की और काम बंद करने के लिए धमकाया भी है. नक्सलियों के द्वारा कहा गया कि यदि काम दुबारा शुरू किया, तो नक्सली संगठन द्वारा कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि पचरुखिया और इससे सटे लंगूराही तिहरी के बीच पईन निर्माण का कार्य चल रहा है. पईन निर्माण में पोकलेन मशीन लगी थी. पईन निर्माण स्थल पर पहुंचे दर्जन भर नक्सली: पईन निर्माण के क्रम में हथियार से लैस दर्जन भर नक्सली लंगूराही तिहरी पहुंचे और मजदूरों के साथ मारपीट करने लगे. उन्होंने पोकलेन मशीन में आग लगा दी. हालांकि, इस घटना के बाद किसी नक्सली संगठन ने मामले में जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस का कहना है कि यह नक्सली घटना नहीं प्रतीत हो रही है. कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि इसके पीछे कौन लोग हैं. क्या कहती है पुलिस?: इस घटना को औरंगाबाद के मदनपुर और डुमरिया थाने के सीमावर्ती इलाके में अंजाम दिया गया. वहीं घटना की जानकारी के बाद गया और औरंगाबाद की ओर से सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है. इस संबंध में औरंगाबाद के एसपी अभियान दिवेश मिश्रा ने बताया कि एक पोकलेन मशीन में आग लगाई गई है. इस घटना के पीछे कौन लोग हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. प्रथम दृष्टतया यह नक्सली घटना प्रतीत नहीं हो रही है. यह असामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है. पुलिस सभी बिंदु पर मामले की छानबीन कर रही है. "पोकलेन मशीन में आग लगाने की घटना हुई है. इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है या अपराधिक, असामाजिक तत्वों ने, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना में संलिप्त तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है." -दिवेश कुमार मिश्रा, एसपी अभियान , औरंगाबाद
Article Advertisement
Crime
नक्सलियों का उत्पात, लाखों की पोकलेन मशीन को फूंका, फायरिंग कर फैलायी दहशत - POCLAIN MACHINE BURNT IN GAYA
नक्सलियों का उत्पात, लाखों की पोकलेन मशीन को फूंका, फायरिंग कर फैलायी दहशत - POCLAIN MACHINE BURNT IN GAYA गया-औरंगाबाद के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों ने लाखों की पोकलेन मशीन को जला दिया है. मामला लेवी की डिमांड से जुड़ा है. पढ़ें पूरी खबर... गया: बिहार के गया और औरंगाबाद के सीमावर्ती इलाके में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
