PoK में हिंसक हुआ लोगों का प्रदर्शन, एक पुलिसकर्मी की मौत, जानें क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर यानी पीओके में इन दिनों गृहयुद्ध जैसे हालत बने हुए हैं. क्योंकि लोग यहां जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में अब तक एक पुलिसकर्मी के मारे जाने की बात सामने आई है. पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) इनदिनों हिंसा की आग में जल रहा है. पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में पुलिस कार्रवाई के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं. पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बुलाई गई हड़ताल के चलते सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया है. जबकि आम लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिल रही है. जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत होने की भी खबर है. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिसकर्मियों को आंसू गैस के गोले भी छोड़न पड़े. क्यों प्रदर्शन करने पर मजबूर लोग बता दें कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में लोग बिजली बिलों पर लगाए गए 'अन्यायपूर्ण' टैक्स का जमकर विरोध कर रहे हैं. जिसके चलते अब लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं. यहां के लोग शाहबाज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. इस दौरान गुस्साए लोगों ने पाकिस्तानी फौज पर भी जमकर पत्थर बरसा दिए. वहीं लोगों के बेकाबू गुस्से को शांत करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं. बावजूद इसके लोग शांत नहीं हुआ और प्रदर्शन करते रहे. हिंसक झड़प में कई लोग और पुलिसकर्मी घायल पीओजे के में चल रहे विरोध प्रदर्शन और शटडाउन के चलते शनिवार को मुजफ्फराबाद में हिंसक झड़पें भी हुई. जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई. जबकि 90 अन्य घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मीरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कामरान अली के उप-निरीक्षक अदनान कुरेशी की इस्लामगढ़ शहर में सीने में गोली लगने से मौत हो गई. वह मुजफ्फराबाद में एक रैली को रोकने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ तैनात थे. जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें कि पीओके में जेकेजेएसी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद लोगों ने यहां हड़ताल का आह्वान किया. बता दें कि समिति ने पिछले महीने घोषणा की थी पीओके में लोग 11 मई प्रदर्शन करेंगे और मुजफ्फराबाद की ओर एक लंबा मार्च निकालेंगे. बता दें कि पुलिस ने जेकेजेएसी के नेताओं को तब गिरफ्तार किया गया जब वे राज्य में बिजली की उत्पादन लागत के बाद उपभोक्ताओं को बिजली मिलने के लिए आंदोलन कर रहे थे.
Article Advertisement
Crime
PoK में हिंसक हुआ लोगों का प्रदर्शन, एक पुलिसकर्मी की मौत, जानें क्या है पूरा मामला?
PoK में हिंसक हुआ लोगों का प्रदर्शन, एक पुलिसकर्मी की मौत, जानें क्या है पूरा मामला? पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर यानी पीओके में इन दिनों गृहयुद्ध जैसे हालत बने हुए हैं. क्योंकि लोग यहां जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में अब तक एक पुलिसकर्मी के मारे जाने की बात सामने आई है. पाक अधिकृ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
