अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

जेल तोड़कर भागे 20 आतंकी, वीड‍ियो में एक-एक फरार होते द‍िखे दहशतगर्द, 19 की तलाश में जुटी पुल‍िस

जेल तोड़कर भागे 20 आतंकी, वीड‍ियो में एक-एक फरार होते द‍िखे दहशतगर्द, 19 की तलाश में जुटी पुल‍िस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 19 आतंकियों की तलाश चल रही है। रावलकोट जेल टूटने के बाद अंदर बंद 20 आतंकी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस की गोलीबारी में 1 आतंकी की मौत हो गई है।   जेल से भागने के लिए कै

जेल तोड़कर भागे 20 आतंकी, वीड‍ियो में एक-एक फरार होते द‍िखे दहशतगर्द, 19 की तलाश में जुटी पुल‍िस

Article Advertisement

जेल तोड़कर भागे 20 आतंकी, वीड‍ियो में एक-एक फरार होते द‍िखे दहशतगर्द, 19 की तलाश में जुटी पुल‍िस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 19 आतंकियों की तलाश चल रही है। रावलकोट जेल टूटने के बाद अंदर बंद 20 आतंकी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस की गोलीबारी में 1 आतंकी की मौत हो गई है।

Article Advertisement

  जेल से भागने के लिए कैदी हमेशा तैयार रहते हैं। मगर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पीओके की जेल अचानक से टूट गई और जेल में बंद 20 आतंकी भाग निकले। आतंकियों को भागता देखकर पुलिस ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में 1 आतंकी की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज आई सामने पीओके के रावलकोट में स्थित जेल टूटने के बाद सभी खूंखार आंतकी एक-एक करके भागने लगे। जेल से भारते हुए आतंकियों का वीडियो बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आतंकी दबे पांव जेल से फरार हो रहे हैं। हालांकि इससे पहले आतंकी भाग पाते पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने कैदियों को पकड़ने की पुरजोर कोशिश की। मगर आतंकी भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस को मजबूर होकर गोली चलानी पड़ी। इस गोलीबारी में 1 आतंकी की मौके पर ही मौत हो गई।   सर्च ऑपरेशन जारी ये मामला पीओके के रावलकोट का है। पीओके की पुलिस ने जेल से फरार आतंकियों की लिस्ट जारी की है। इसी के साथ आसपास के इलाकों में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 19 आतंकियों की तलाश जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी के पकड़े जाने की खबर सामने नहीं आई है। आतंकियों ने शुरू की फायरिंग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुजफ्फराबाद से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रावलकोट शहर में ये घटना घटी। यहां मौजूद पुंछ की डिस्ट्रिक्ट जेल में 20 खूंखार आतंकी बंद थे। जेल टूटते ही बीसों आतंकी वहां से भाग निकले। पुलिस के अनुसार उनमें से एक के पास बंदूक भी थी। भागते हुए आतंकियों ने पुलिस पर फायरिंग की। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में 1 आतंकी ढ़ेर हो गया। पुलिस ने बंद की एंट्री और एग्जिट रावलकोट की पुलिस ने शहर के सभी प्रवेश और निकास पॉइंट्स बंद कर दिए हैं। पुलिस का मानना है कि आतंकी अभी भी रावलकोट में ही छिपे हो सकते हैं। इसलिए पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक आतंकियों को कोई भी सुराग नहीं मिला है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read