अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

बार-बालाओं के साथ वर्दी में लगाए ठुमके, बिहार से वायरल Video पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

बार-बालाओं के साथ वर्दी में लगाए ठुमके, बिहार से वायरल Video पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान Police Chowkidar Viral Video: बिहार के सहरसा जिले के थाने में तैनात एक चौकीदार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

बार-बालाओं के साथ वर्दी में लगाए ठुमके, बिहार से वायरल Video पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

Article Advertisement

बार-बालाओं के साथ वर्दी में लगाए ठुमके, बिहार से वायरल Video पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान Police Chowkidar Viral Video: बिहार के सहरसा जिले के थाने में तैनात एक चौकीदार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

Article Advertisement

Police Chowkidar Danced with Bar Dancer in uniform: बिहार के सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के चौकीदार का डांस करता वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कार्तिक पूर्णिमा के दिन का है। वीडियो में एक चौकीदार बार बालाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो सोमवार की बताई जा रही है। मामले को लेकर एसडीपीओ ने कहा कि आयोजक और चौकीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बिहार के सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के चौकीदार का डांस करता वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/TSyg0m9CN5 वायरल वीडियो को लेकर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि यह मामला बलुआहां थाना के महिषी का है। उन्होंने बताया कि आयोजकों को मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर परमिशन दिया गया था। जिसमें महिषी थाना क्षेत्र के चौकीदार विजय पासवान की ड्यूटी लगी थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के डांस का कार्यक्रम होने लगा। जिसमें गानों पर अश्लील तरीके से डांस हो रहा था।   चौकीदार और आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज चौकीदार की ड्यूटी इसलिए लगाई गई थी ताकि कार्यक्रम को समय पर समाप्त करवाया जा सके। चौकीदार वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने की बजाय स्वयं उस कार्यक्रम में शामिल हो गया। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में आयोजक और चौकीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read